Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पुलिस से बेखौफ है खौफ गैंग! दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में किया मर्डर, इंस्टाग्राम पोस्ट कर ली हत्या की जिम्मेदारी

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 02:19 PM (IST)

    जम्मू में मंगलवार को दिनदहाड़े एक गैंगस्टर सुमित जंडियाल की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए हत्या की जिम्मेदारी ली है। यह ...और पढ़ें

    वारदात के समय थार में मौजूद था सुमित जंडियाल
    वारदात के समय थार में मौजूद था सुमित जंडियाल

    HighLights

    1. गटारू मर्डर केस में पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
    2. विश्नाह और आरएसपुरा सेक्टर में सक्रिय हैं ये गैंग

    नवीन नवाज, जम्मू। शरदकालीन राजधानी जम्मू में मंगलवार को दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में एक गैंगस्टर को उसके विरोधी गैंग के सदस्यों ने गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने देर रात गए तक हत्यारों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन हत्यारों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए हत्या की जिम्मेदारी लेकर जम्मू कश्मीर में विशेषकर जम्मू में चरमराती कानूनी व्यवस्था का मखौल उड़ाया है।

    यह हत्या पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक नहीं कई सवाल खड़ा करती है,क्योंकि वारदातस्थल गणतंत्र दिवस के मद्देनजर बनाई गई चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई है। वारदातस्थल पुलिस थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है और जिस मौलाना आजाद स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह होने जा रहा है, वह लगभग 300 मीटर दूर है।

    पुलिस की लाचारी को उजागर करती है ये हत्या

    जिस तरह से जम्मू के ज्वेल इलाके में पुलिस स्टेशन के पास यह हत्या हुई है, वह पुलिस की लाचारी को उजागर करती है। कहा जाता है कि जिस जगह वारदात हुई है,वहां अक्सर पुलिस का एक दस्ता भी मौजूद रहता है। हत्यारे आए और हत्या कर चले गए। यह सामान्य अपराधी हैं।

    ऐसे में अगर प्रशिक्षित आतंकी जो अक्सर किसी बड़ी वारदात का मौका तलाशते हैं, गणतंत्र दिवस के मौके पर कोई बड़ी वारदात करने के इरादे से शहर में दाखिल हो जाएं और निर्दोष लोगां का खून बहाकर चले जाएं तो शायद ही किसी को हैरानी होगी।

    खबरें और भी

    गटारू गैंग का सरगना था सुमित

    मरने वाला सुमित जंडियाल उर्फ गटारू भी पुलिस रिकॉर्ड में एक वांछित अपराधी और गैंगस्टर था। उसके नाम पर ही गटारू गैंग है। उसकी हत्या करने वाला खौफ गैंग जिसके कई सदस्य इस समय जेल में बंद है, के दो सदस्यों अनिल राजी बंटी राजी ने कथित तौर पर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।

    बदमाशों ने इंस्टाग्राम पर इसका एलान किया है। यह दोनों गैंग जम्मू के साथ सटे जिला सांबा के रामगढ-विजयपुर से लेकर जम्मू के विश्नाह और आरएसपुरा सेक्टर में सक्रिय हैं। खौफ गैंग ने बीते वर्ष रामगढ़ इलाके अपने एक विरोधी का कत्ल करने के बाद उसका हाथ काट इंटरनेट मीडिया पर वीडियो अपलोड किया था।

    यह भी पढ़ें- सिद्धू मूसेवाला की तरह गैंगस्टर गटारू की हुई हत्या, बदमाशों ने थार पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां; इलाके में सनसनी

    पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था इस गैंग का सदस्य

    इसी गैंग के सदस्यों की पुलिस के साथ कठुआ में मेडिकल कॉलेज के पास एक मुठभेड़ हुई थी। इसमें शन्नु नामक एक गैंगस्टर मारा गया था। पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर भी बलिदानी हुआ था।आज जो वारदात हुई है, उसे टाला जा सकता था,क्योंकि खौफ गैंग ने इंस्टाग्राम पर पहले ही इसकी धमकी दे रखी थी।

    विगत चार-पांच वर्ष के दौरान जिला सांबा के रामगढ़, विजयपुर और जम्मू के बिश्नाह,बाड़ी ब्राह्मणा और आरएसपुरा सेक्टर में हुई विभिन्न वारदातों का आकलन किया जाए तो समझ में आ जाता है कि यह पूरा क्षेत्र एक तरह से माफिया जोन बन चुका है।

    जहां आए दिन गैंगवार की घटनाएं होती रहती हैं, हाइवे पर लूटपाट होती है, हेरोईन के तस्करों के बीच मारपीट , भू माफिया में वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिलती है और पुलिस मूकदर्शक बनी नजर आती है। इस पूरे सर्किट में सक्रिय सभी गैंगस्टरों का भू माफिया से लेकर ड्रग्स सिंडीकेट के साथ पूरा संबंध है।

    यह भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में हैं जम्मू के कई गैंगस्टर, गटारू मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा; पुलिस मुस्तैद