विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: इंतजार में परिजन, दूसरे दिन भी पड़ोसी मुल्‍क से नहीं आया जवाब; चिनाब में बहकर पाक पहुंचा था हर्ष का शव

Published: Thu, 18 Jul 2024 12:06 PM (IST)

भारत के हर्ष ने बीते दिनों चिनाब नदी में कूदकर अपनी जान दे दी थी। उसका शव चिनाब में बहकर ...और पढ़ें

हर्ष ने चिनाब नदी में कूदकर दे दी थी जान
हर्ष ने चिनाब नदी में कूदकर दे दी थी जान

HighLights

  1. दूसरे दिन भी इंतजार करते रहे हर्ष के परिवार के लोग
  2. भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्‍तान से किया संपर्क

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू जिले के सीमांत क्षेत्र ज्योड़ियां से दरिया चिनाब में बहकर पाकिस्तान के सियालकोट पहुंचे हर्ष नरगोत्रा के शव के लिए उसके परिवार का इंतजार लगातार लंबा हो रहा है।

दूसरे दिन बुधवार को भी परिवार के सदस्य इसी आस में बैठे रहे कि कब पाकिस्तानी सेना की ओर से उनके बेटे के शव को सौंपे जाने का संदेश आए, लेकिन कोई संदेश नहीं आया।

पाकिस्‍तानी सेना के संपर्क में भारतीय अधिकारी

खौड़ के एसएचओ नीरज चौधरी ने बताया कि चूंकि यह मामला दूसरे देश से संबंधित है, इसलिए भारतीय सेना के अधिकारी ही पाकिस्तानी सेना के संपर्क में है। पाक सेना से लगातार संपर्क किया जा रहा है, लेकिन उनकी ओर से शव सौंपने में देरी हो रही है।

बीते सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी थी कि मंगलवार को अंतर राष्ट्रीय सीमा के आरएसपुरा सेक्टर के सुचेतगढ़, आक्ट्राय पोस्ट से हर्ष का शव सौंपा जाएंगा, लेकिन दो दिन बीत जाने के बावजूद पाकिस्तानी सेना की ओर से ऐसा नहीं किया गया है।

दे दिन से इंतजार कर रहे लोग

हर्ष के पिता सुभाष नरगोत्रा ने बताया कि सेना के अधिकारी उनके घर पर आए थे और यह कहा कि मंगलवार सुबह 11 बजे उन्हें सुचेतगढ़, आक्ट्राय पोस्ट पर आना होगा। वहां पाकिस्तानी रेंजर्स उनके बेटे का शव सौंपेंगे। दो दिन हो गए है लेकिन उनका इंतजार समाप्त नहीं हो रहा।

यह भी पढ़ें: श्रीनगर में मोहर्रम जुलूस में लहराए गए हिजबुल्लाह के झंडे, लगाए गए भड़काऊ नारे; हिरासत में करीब दो दर्जन लोग

उन्हें केवल यहीं बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने शव सौंपे जाने के बाद में आज भी कोई जानकारी नहीं दी है। ज्ञात रहे कि 11 जून को ज्योड़ियां इलाके से लापता हर्ष नरगोत्रा के शव के पाकिस्तान के सियालकोट से बरामद होने की सूचना परिवार को मिली थी। इसके बाद से उसके शव को वापस उसके पैतृक घर लाने के लिए कवायद जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।