Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Heat Wave in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में तंदूर सी तप रही सड़के, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

    Updated: Sun, 26 May 2024 10:16 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में गर्मी का कहर जारी है। तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। दोपहर के समय चलने वाले लू के थपेड़ों ने जन-जीवन प्रभावि ...और पढ़ें

    जम्मू कश्मीर में भी पड़ रही भीषण गर्मी
    जम्मू कश्मीर में भी पड़ रही भीषण गर्मी

    HighLights

    1. जम्मू कश्मीर में भी पड़ रही भीषण गर्मी
    2. सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा तापमान
    3. अघोषित बिजली कटौती से लोग हुए परेशान

    जागरण संवाददाता,जम्मू। देश में इन दिनों भीषण गर्मी को प्रकोप जारी है। पिछले 11 दिनों से लगातार पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने के बाद रविवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा।

    पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन भर लू के थपेडों ने झुलसाने का काम किया। जिसके चलते संडे की रौनक के बजाए बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

    बिजली कटौती से परेशान हुए लोग

    लोगों ने रविवार की छुट्टी घरों में ही मनाना पसंद की। बिजली की कटौती से परेशान बहुत से लोगों को गर्मी से बचने के लिए नहर का रुख करना पड़ा। बच्चों और युवाओं ने दिन भर नहर के बर्फीले पानी में डुबकियां लगाकर गर्मी से राहत पाया।

    दोपहर के समय चलने वाले लू के थपेड़ों ने जन-जीवन प्रभावित कर रखा है। दोपहर में बाजार की सड़कें तंदूर सी तप जाती हैं। इस बेहाल करने वाली गर्मी से बच कर रहने चेतावनी स्वास्थ्य विभाग लगातार दे रहा है। बढ़ती गर्मी के बीच दोपहर के समय तो लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

    वहीं आघोषित बिजली कटौती के चलते पेयजल की समस्या भी बढ़ती ही जा रही है। रौद्र रूप लेती गर्मी के बीच लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- Jammu News: ऊधमपुर में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, चार घंटे बाधित रहा जम्मू-कटड़ा रेलवे ट्रैक

     

    स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा करने की हो रही मांग

    बेशक शिक्षा विभाग ने गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदल चुका है और दोपहर 12 बजे सभी स्कूलों में छुट्टी हो जाती है। उसके बावजूद अभिभावक जल्द स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा करने की मांग करने लगे हैं।

    फिलहाल पारा कम होने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार तापमान 40 के ऊपर ही बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार जल्द वर्षा के आसार नहीं हैं।अभी तापमान और बढेगा। लू का प्रकोप भी बना रहेगा।

    खबरें और भी

    जम्मू-कश्मीर में कहां कितना रहा तापमान

    जम्मू कश्मीर में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। रविवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।

    कश्मीर संभाग में काजीगुंड सबसे गर्म रहा वहां पारा 33.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पहलगाम का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

    जम्मू का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें- Water Crisis: 40 सालों से जल शक्ति विभाग नहीं बुझा पाया है इन गांवों की प्यास, खारा पानी पीने को मजबूर हैं लोग