विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांबा में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे युवकों की गाड़ी गैस टैंकर से टकराई, 2 की मौत और एक घायल

Published: Sun, 20 Apr 2025 01:17 PM (IST)

सांबा (Samba Road Accident) में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही ...और पढ़ें

सांबा में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत।
सांबा में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत।

HighLights

  1. सांबा में राजमार्ग पर भीषण टक्कर
  2. शादी से लौटते समय हुआ हादसा
  3. पुलिस ने शुरू की जांच

निश्चंत सिंह संब्याल, सांबा। Jammu Kashmir Accident: जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांबा (Samba Accident) के महेश्वर सैन्य क्षेत्र के पास रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवको की मौत हो गई है जबकि अन्य युवक घायल हुआ है।

शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तीनों युवक कार नंबर जेके02बीके 2963 में सवार थे, जो एक शादी समारोह से भाग लेकर वापस लौट रहे थे कि अचानक सांबा के सैन्य क्षेत्र के पास पहुंचते ही कार एक खड़े गैस टैंकर नंबर एनएलएए01 0248 के साथ टकरा गई।

यह भी पढ़ें- मानवता की मौत! इधर सड़क हादसे में महिला की गई जान, उधर अस्पताल में वॉर्ड ब्यॉय ने चुराई सोने की ज्वैलरी

इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर के नीचे बुरी तरह से फंस गई। शवों को निकालने में पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

घायल युवक का सांबा जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

पुलिस ने घायल युवक को सांबा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों के शवों को सांबा के जिला अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। वहीं, पुलिस ने इसको लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान बंटू डोगरा निवासी हिमाचल प्रदेश व शुभम श्रीवास्तव निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक की पहचान राकेश कुमार पुत्र राम दास निवासी गांव किशनपुर तहसील बिलावर जिला कठुआ के रूप हुई है। घायल युवक का उपचार सांबा जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में सड़क हादसा: पुल के पास गड्ढे में गिरी बाइक, एक की मौत; दूसरा गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।