Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वैष्णो देवी कटड़ा में ओरी के शराब पीने पर बवाल, हिंदू संगठनों ने किया विरोध-प्रदर्शन; प्रशासन से की ये मांग

    Updated: Tue, 18 Mar 2025 09:21 PM (IST)

    कटड़ा के एक होटल में शराब पीने का मामला सामने आने से हिंदू समुदाय में आक्रोश है। डोगरा फ्रंट शिवसेना ने प्रदर्शन कर होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मा ...और पढ़ें

    कटड़ा के होटल में शराब सेवन के मामले के विरोध में प्रदर्शन करते डोगरा फ्रंट शिवसेना के कार्यकर्ता (जागरण संवाददाता)
    कटड़ा के होटल में शराब सेवन के मामले के विरोध में प्रदर्शन करते डोगरा फ्रंट शिवसेना के कार्यकर्ता (जागरण संवाददाता)

    HighLights

    1. डोगरा फ्रंट ने किया प्रदर्शन
    2. होटल मालिक पर भी की कार्रवाई की मांग
    3. कटड़ा में मांस-मदिरा पर है प्रतिबंध

    जागरण संवाददाता, जम्मू। धर्मनगरी कटड़ा में प्रतिबंध के बाद भी एक होटल में शराब के सेवन का मामला प्रकाश में आने से हिंदू लोग सकते में हैं। वे अब धरने प्रदर्शन पर उतरने लगे हैं। डोगरा फ्रंट शिवसेना ने मंगलवार को रानी पार्क में प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस ने ओरी समेत अन्य लोगों पर मामला तो दर्ज कर लिया है। लेकिन होटल के मालिक पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।

    होटल मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज हेना चाहिए और उसे जेल भेजा जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि धर्मनगर में ऐसी घटना क्यों घट गई। जब कटड़ा में शराब सेवन पर प्रतिबंध है तो फिर शराब पीने क मामला क्यों घटा। होटल वालों ने क्यों नहीं रोका।

    'हिंदुओं की भावनाओं को पूरा मान होना चाहिए'

    उनको भी कटघरे में खड़ा किया जाए। अशोक गुप्ता ने कहा कि कटड़ा माता वैष्णो देवी जी का धाम है। यहां पर हिंदुओं की भावनाओं का पूरा मान होना चाहिए। जब यहां पर शराब पीने व मांस खाने पर प्रतिबंध है, फिर क्यों ऐसी घटनाएं हे रही है जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत होती है।

    गुप्ता ने कहा कि हम तो मांग करते हैं कि जम्मू में भी शराब पर बंदी हो। लेकिन यहां ते कटड़ा में ही अभी नियमों का पालन हो पा रहा है। अशोक गुप्ता ने कहा कि सरकार और सख्ती बरते और इस बात को सुनिश्चित करे कि कटड़ा क्षेत्र में शराब सेवन की घटना दोबारा न हो। मौके पर अभिषेक, राम, अक्षय, गणेश, प्रेम, रमन, विक्रम,बंटू, विक्की, आदि उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    क्या है पूरा मामला?

    जम्मू-कश्मीर के कटड़ा के एक नामी होटल में शराब सेवन के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस स्टेशन कटड़ा ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कटड़ा से करीब 5 किलोमीटर दूर कटड़ा-जम्मू मार्ग पर एक नामी होटल में कुछ लोगों ने शराब का सेवन किया।

    होटल प्रबंधन के अनुसार, बीते 15 मार्च को सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ओरहान अवात्रमणि (ओरी), दर्शन सिंह, पार्थ रैना, ऋतिक सिंह, राशी दत्ता, रक्षित भोगल, शगुन कोहली और अनस्तासिला अर्शमस्किना नामक व्यक्तियों ने होटल परिसर में शराब का सेवन किया।

    यह भी पढ़ें- ओरी की तरह कहीं आप न फंस जाएं! वैष्णो देवी जा रहे हैं तो पढ़ लें नियम, माता के शहर में इन चीजों पर सख्त पाबंदी