स्वस्थ रहने के लिए कितने घंटे की नींद जरूरी? डॉक्टर ने हर सवाल के दिए जवाब
समाज में बढ़ते तनाव के बीच मानसिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। जीएमसी जम्मू के विशेषज्ञों ने उच्च आत्म-सम्मान, आठ घंटे की नींद, पौष्टिक आहार, शारीरिक व्या ...और पढ़ें

स्वस्थ रहने के लिए कितने घंटे की नींद जरूरी?
HighLights
उच्च आत्म-सम्मान और आठ घंटे की नींद मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक।
पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम तनाव कम करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
मजबूत सामाजिक संबंध बनाएं, जरूरत पड़ने पर मदद मांगने से न हिचकिचाएं।
राज्य ब्यूरो, जम्मू्। समाज में कई कारणों से तनाव में बढ़ोतरी हुई है। इसका असर हर किसी के मानसिक स्वास्थ्स पर पड़ा है। अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना उतना ही अनिवार्य है जितना कि शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना।जीएमसी जम्मू के मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसके लिए लोगों के लिए सलाह जारी की है।
विशेषज्ञों के अनुसार उच्च आत्म सम्मान सबसे अच्छा उपकरण है जिसका उपयोग हम जीवन में आने वाली सभी कठिनाइयों के खिलाफ कर सकते हैं।अध्ययनों से पता चलता है कि उच्च आत्मसम्मान वाले लोगों को खुद पर और अपनी क्षमताओं पर अधिक भरोसा होता है।
यही नहीं नींद की कमी आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं क्योंकि इससे आपको भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक समस्याएं हो सकती हैं। उचित समय पर विस्तर में जाएं और आठ घंटे की नींद लें।यह आपको अधिकतम रिकवरी हासिल करने और अगले दिन का अधिक मजबूती के साथ सामना करने में मदद करेगा।
मानसिक स्वास्थ्य में आहार अहम भूमिका निभाता है।स्वस्थ्य आहार लेना अति महत्वपूर्ण है।घर पर बने पौष्टिक आहार सबसे उत्तम हैं।
आप अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप किसी भी आहार विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं।डाक्टरों के अनुसार शारीरिक व्यायाम आपके मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक भूमिका निभाता है।यह रसायनिक प्रतिक्रियाओं का कारण बनता है जो चिंता और तनाव को कम करने और आपके मूड को अच्छा करने में सहायक है।
खबरें और भी
मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि तनाव जीवन का हिस्सा है। इसीलिए अपनी मानसिक स्थिति को बनाए रखने के लिए इससे निपटना सीखना चाहिए।इसे बेहतर ढंग से संभालने के तरीके खोजने के लिए तनाव के स्रोत का पता लगाएं।
अतीत या भविष्य की घटनाओं पर सोचने के स्थान पर अपना ध्यान वर्तमान पर केंद्रीत करें।इससे आपको जीवन में उन छोटी-छोटी खुशियों का आनंद लेने में मदद मिलेगी जिसमें आप अन्यथा चूक जातेे हैं।
यदि आपको लगता है कि आप अपने जीवन के एक हिस्से पर बहुत अधिक समय और ऊर्जा खर्च कर रहे हैं तो आपका कार्य जीवन संतुलन बिगड़ सकता है।दोनो करना सीखे। ऐसा करने का तरीका एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न होता है।वह रणनीति ढूंढे जो आपके लिए सबसे अच्छा काम करती है।
ठोस व्यक्ति संबध विकसित करना और बनाए रखना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं।इसीलिए अपने आसपास, घर, कार्यस्थल पर अच्छे संबंध बनाए रखें।ये संपर्क आपके जीवन कोे समृद्ध बनाएंगे और आपको भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे।
हंसने और मौज मस्ती के लिए समय निकालने से मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। हंसी आपको अच्छे मूड में रखती है और तनाव को कम करती है।हंसने के तरीके खोजें, दोस्तों के साथ मजाक करें।
आपके जीवन में आपको किसी भी समय आपको किसी से मदद मांगने की जरूरत हो सकती है। नि:संकोच मदद मांगे। मदद मांगने के लिए साहस चाहिए लेकिन यह आपके जीवन को बदल सकता है।अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों से बात करें। आपके लिए विकल्प बनेंगे।
--
रोहित जंडियाल