Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Doda Encounter: 'पहले ही प्रयास में सेना की हर परीक्षा कर ली पास', बेटे की शहादत पर झलका बृजेश थापा के पिता का दर्द

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 08:26 PM (GMT+05:30)

    जम्मू-कश्मीर के डोडा (Doda Encounter) में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला बोल दिया। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में मेजर सहित चार जवान ...और पढ़ें

    कैप्टन बृजेश थापा की शहादत पर गर्वित हुए उनके पिता।
    कैप्टन बृजेश थापा की शहादत पर गर्वित हुए उनके पिता।

    HighLights

    1. डोडा एनकाउंटर में बलिदान हुए बृजेश थापा के पिता की प्रतिक्रिया
    2. बोले- 'बेटे की शहादत पर गर्व, हमे हमेशा खलेगी कमी'

    डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में बलिदान हुए कैप्टन बृजेश थापा के पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि उसने देश के लिए अपनी जान दे दी। हालांकि, हमें जीवन भर उसकी कमी खलेगी।

    जम्मू-कश्मीर के डोडा में मुठभेड़ में शहीद हुए कैप्टन बृजेश थापा के पिता कर्नल भुवनेश थापा (सेवानिवृत्त) ने कहा कि ...मेरा बेटा हमेशा भारतीय सेना में जाना चाहता था...उसने अपने पहले प्रयास में ही सेना की सभी परीक्षाएं पास कर लीं...मुझे गर्व है कि उसने देश के लिए अपनी जान दे दी...हमें जीवन भर उसकी कमी खलेगी।

    बलिदानी बृजेश थापा के पिता ने कही ये बातें

    बलिदान हुए कैप्टन बृजेश थापा के पिता भुवनेश थापा भी सेना में कर्नल थे वो इस समय सेवानिवृत्त हैं। भुवनेश थापा ने बताया कि जब उन्हें बताया गया कि बृजेश थापा अब नहीं रहे तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। बृजेश थापा का बचपन से ही सेना में जाने का सपना था। वो मेरी आर्मी की ड्रेस पहनकर घूमते थे। इंजीनियरिंग करने के बाद वो सेना में जाना चाहते थे और उन्होंने ऐसा कर भी दिखाया। मुझे गर्व है कि मेरे बेटे ने देश के लिए कुछ किया है हालांकि मै उनसे दोबारा कभी नहीं मिल पाउंगा।

    ये भी पढ़ें: Search Operation in Poonch: पुंछ में आतंकी गतिविधियां जारी, संदिग्ध देखे जाने पर सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

    डोडा मुठभेड़ में बलिदान हुए चार जवान 

    जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक जंगली क्षेत्र में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। इसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने अपनी बहादुरी का परचम दिखाते हुए आतंकियों से बखूबी मुकाबला किया। वहीं, आतंकियों से लोहा लेते हुए मेजर सहित चार जवान बलिदान हो गए।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Jammu Terror Attack: 'लॉ एंड ऑर्डर संभालने की बजाय...', आतंकी हमलों पर DGP के विवादित बयान पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती