Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Independence Day: लद्दाख के LG ने युद्ध स्मारक पर शहीदों को किया नमन, देशभक्ति की धुन पर झूमी सेना की महिलाएं

    By AgencyEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 03:56 PM (IST)

    स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में लद्दाख के उपराज्यपाल सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लेह में युद्ध स्मारक पर पुष्पांज ...और पढ़ें

    लद्दाख के LG ने युद्ध स्मारक पर शहीदों को किया नमन, देशभक्ति की धुन पर झूमी सेना की महिलाएं
    लद्दाख के LG ने युद्ध स्मारक पर शहीदों को किया नमन, देशभक्ति की धुन पर झूमी सेना की महिलाएं

    लेह, एएनआई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में लद्दाख के उपराज्यपाल सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लेह में युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने आजादी के समय शहीद हुए वीर जवानों को नमन किया और सलामी दी।

    देशभक्ति गानों पर झूमी सेना की महिला जवान 

    लद्दाख में पोलो ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का समारोह का आयोजन हुआ। आयोजन में भारतीय सेना की महिला टुकड़ी ने भी भाग लिया और जोरदार देशभक्ति गीतों पर डांस की पेशकश की।