Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IAF Air Show: जम्मू वासियों को करतब दिखाकर लौटे सूर्य किरण विमान, अब प्रयागराज में दिखाएंगे जलवा

    By vivek singhEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 03:02 PM (GMT+05:30)

    भारतीय वायुसेना ने रविवार को जम्मू में एयर शो का आयोजन किया। जम्मू वासियों ने सूर्य किरण विमानों को आसमान में करतब करते देखा। सूर्य किरण टीम के हॉक एम ...और पढ़ें

    जम्मू वासियों को करतब दिखाकर लौटे सूर्य किरण विमान, अब प्रयागराज में दिखाएंगे जलवा
    जम्मू वासियों को करतब दिखाकर लौटे सूर्य किरण विमान, अब प्रयागराज में दिखाएंगे जलवा

    HighLights

    1. जम्मू में भारतीय वायुसेना का जबरदस्त एयर शो
    2. सूर्य किरण टीम ने आसमान में हॉक एमके 132 विमानों से किए करतब
    3. आसमान में भारतीय वायुसेना का जलवा

    जम्मू, राज्य ब्यूरो। Air Show In Jammu रविवार को जम्मू के आकाश में कलाबाजियां दिखाकर भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम के विमान प्रयागराज में अपना जलवा दिखाने के लिए रवाना हो गए। सूर्य किरण विमानों ने सुबह नौ से दस बजे के बीच जम्मू शहर के उपर अपनी क्रूजिंग स्पीड से उड़ानें भरते हुए शहर वासियों को मनोरंजन किया।

    सूर्य किरण टीम के हॉक एमके 132 विमानों (Hawk MK 132 Aircraft) ने रविवार सुबह जम्मू शहर के आसमान में ऐसे फॉरमेशन भी बनाए जो यह टीम 22 सितंबर को खराब मौसम के कारण जम्मू एयरफोर्स स्टेशन में नही बना पाई थी। विमानों की गर्जना सुनने के बाद घरों से बाहर निकले लोगों ने इन विमानों को आसमान में अठखेलियां करते देखा।

    22 सितंबर को खराब हो गया था मौसम

    जम्मू में 22 सितंबर को एयर शो के दौरान मौसम खराब हो जाने के कारण वायुसेना की सूर्य किरण टीम उड़ान के करीब आधे फॉरमेशन नहीं बना पाई थी। ये विमान एक सीमित दायरे में जम्मू एयरफोर्स स्टेशन के ईद गिर्द ही उड़ान भर रहे थे। ऐसे में शहर के बाहरी इलाकों में ये विमान लोगों को नहीं दिखाई दिए थे।

    ये भी पढ़ें- Jammu News: ठेकेदार से मेहनताना मांगा तो कर दिया जानलेवा हमला, गांव का सरपंच है आरोपित; पुलिस ने दर्ज की FIR

    बारिश, आसमान में कम रोशनी के कारण इस एयर शो को करीब 25 मिनट पहले ही समाप्त करना पड़ा था। रविवार को सूर्य किरण टीम ने लोगों की यह शिकायत दूर कर दी। रविवार सुबह सूर्य किरण टीम के विमानों को शहर के बाहरी नगरोटा तक लोगों ने देखा।

    खबरें और भी

    19 सितंबर को जम्मू पहुंची थी सूर्य किरण टीम

    वायुसेना की सूर्य किरण टीम जम्मू में एयर शो करने के लिए 19 सितंबर को जम्मू पहुंची थी। एयर शो होने तक इन विमानों ने जम्मू के आसयमान में लगातार अभ्यास किया था। जम्मू में एयर शो के साथ ही टीम ने अगले कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दी है।

    भारतीय वायुसेना ने अपने 91वें स्थापना दिवस को इस बार दिल्ली से बाहर प्रयागराज में धूमधाम से मनाने की तैयारियां की है। ऐसे में स्थापना दिवस मनाने के कार्यक्रमों की शुरुआत 30 सितंबर को भोपाल में एयर शो के साथ होगी।

    ये भी पढ़ें- मैदान में दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी, 28 सितंबर से होंगे यूटी एथलेटिक्स के मुकाबले