Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Galwan Valley: गलवान में जहां चीनी सैनिकों ने खाई थी मात, भारतीय सेना ने पूरे जोश के साथ खेला क्रिकेट

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Fri, 03 Mar 2023 06:04 PM (IST)

    पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून 2020 को भारतीय और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी वहां आज भारतीय सेना पूरे जोश और जुनून के साथ सीमा की रक्षा ...और पढ़ें

    गलवान में जहां चीनी सैनिकों ने खाई थी मात, भारतीय सेना ने पूरे जोश के साथ खेला क्रिकेट।
    गलवान में जहां चीनी सैनिकों ने खाई थी मात, भारतीय सेना ने पूरे जोश के साथ खेला क्रिकेट।

    जम्मू, एएनआई। लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय सेना ने न्यूनतम तापमान में पूरे जोश के साथ क्रिकेट खेला। बता दें कि पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून 2020 को भारतीय और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी, वहां आज भारतीय सुरक्षा बल पूरे जोश और जुनून के साथ सीमा की रक्षा करने के साथ-साथ क्रिकेट खेल रहे हैं।

    माइनस तापमान में दिखा सैनिकों का जोश

    भारतीय सेना ने बताया कि त्रिशूल डिवीजन की पटियाला ब्रिगेड ने गलवान घाटी के पास अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में माइनस तापमान में पूरे उत्साह और जोश के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में पूरे जोश और उमंग के साथ सैनिकों ने क्रिकेट को एंजॉय किया।

    बता दें कि गलवान घाटी में वर्ष 2020 में 15-16 जून की रात भारतीय सैनिकों के साथ हुए संघर्ष के दौरान कम से कम 42 चीनी सैनिक मारे गए थे।