Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब, मच्छल में मारा गया घुसैपठिया निकला पाक SSG कमांडो; 26/11 हमले के मास्टरमाइंड का था करीबी

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 08:41 PM (IST)

    मच्छल सेक्टर में भारतीय सेना के साथ मुठभेड़ के बाद मारा गया घुसपैठिया पाकिस्तानी एसएसजी कमांडो जियाउल्लाह था। साथ ही वो 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइं ...और पढ़ें

    मच्छल में भारतीय सेना ने पाक के SSG कमांडो को घुसपैठ के दौरान किया ढेर (फाइल फोटो)।
    मच्छल में भारतीय सेना ने पाक के SSG कमांडो को घुसपैठ के दौरान किया ढेर (फाइल फोटो)।

    HighLights

    1. मच्छल सेक्टर में मारे गए घुसपैठिए की हुई पहचान
    2. मारा गया घुसपैठिया पाकिस्तानी एसएसजी कमांडो
    3. 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का था करीबी

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। कुछ दिन पूर्व उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया आतंकी पाकिस्तानी एसएसजी कमांडो और 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था। मारे गए आतंकी की पहचान नोमान जियाउल्लाह के रूप में हुई है। मारा गया यह आतंकी 27 जुलाई को मच्छल क्षेत्र में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहा था।

    कुपवाड़ा के मच्छल क्षेत्र में मटका पोस्ट पर घुसपैठ करने का प्रयास करते हुए देखा गया। इस आतंकी ने अपने साथियों के साथ बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) कार्रवाई को अंजाम देने की योजना बनाई थी। लेकिन सतर्क जवानों ने उनकी इस कोशिश को नाकाम बना दिया। कहा जा रहा था कि बैट दस्ते में कुल 13 लोग थे जिनमें पाकिस्तानी सेना के कमांडो और आतंकी थे।

    पाकिस्तानी एसएसजी कमांडो के रूप में हुई पहचान

    इस हमले में भारतीय सेना का एक जवान भी बलिदान हुआ था। सुरक्षाबलों ने जब इस हमले का जवाब दिया तो यह कमांडो मारा गया था। उसके पास से एक एके-56 राइफल, एक कमांडो चाकू, एक डायरी व अन्य सामान मिला था। अब मारे गए घुसपैठिए की पहचान पाकिस्तानी एसएसजी कमांडो नोमान जियाउल्लाह के रूप में हुई है। नोमान हाफिज सईद और सैयद सलाहुदीन का करीबी था और पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में था।

    पाकिस्तानी सेना ने जियाउल्लाह को भारत में घुसपैठ के लिए किया था तैयार

    रिपोर्टों से पता चलता है कि जियाउल्लाह को पाकिस्तानी सेना ने भारत में घुसपैठ करने के लिए तैयार किया था। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित उसकी तस्वीरों में वह विशेष सेवा समूह ट्रैकसूट में दिखता है। इसके अतिरिक्त हाफिज सईद और सैयद सलाहुद्दीन के साथ जियाउल्लाह की तस्वीरें कई प्लेटफार्मों पर सामने आई हैं। इससे यह भी साफ हो जाता है कि पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क के भीतर उसके बहुत अच्छे संबंध थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2024: गंगाजल कंधे पर लेकर हरिद्वार से अमरनाथ के लिए पैदल निकला सोनू, अटूट श्रद्धा देखकर लोग अचंभित

    हाफिज सईद मुंबई आतंकी हमलों का था मास्टरमाइंड

    मुहम्मद हाफिज सईद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक और 2008 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड था। वह वैश्विक आतंकवाद विरोधी प्रयासों में प्रमुख व्यक्ति है। सईद 17 जुलाई 2019 से जेल में है। अप्रैल 2022 में लाहौर पाकिस्तान की एक विशेष आतंकवाद विरोधी अदालत ने आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए 33 साल की सजा सुनाई थी।

    दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी के रूप में नामित होने और यूरोपीय संघ द्वारा इसी तरह की सूची के बावजूद, सईद लगभग दो दशकों तक औपचारिक आरोपों और प्रत्यार्पण से बचता रहा। उसके करीबी अभी भी कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का प्रयास करते रहते हैं। मच्छल सेक्टर में मारा गया पाकिस्तानी एसएसजी कमांडो इसका एक और उदाहरण है।

    ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: जमानत पर छूटा आतंकी यासिर भट्ट कुलगाम से लापता, ग्रेनेड हमले में ली थी दो की जान; जम्मू में हाई अलर्ट