विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रियासी में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में समाई कार, एक की मौत; तीन लड़ रहे जिंदगी से जंग

Published: Thu, 27 Jun 2024 08:16 PM (GMT+05:30)

जम्मू संभाग के रियासी में एक कार के खाई में गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि ...और पढ़ें

Jammu Accident News: रियासी में कार के खाई में गिर जाने से युवक की मौत (File Photo)
Jammu Accident News: रियासी में कार के खाई में गिर जाने से युवक की मौत (File Photo)

HighLights

  1. रियासी में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई
  2. इस हादसे में एक की मौत हो गई, तीन घायल हो गए
  3. इस कार में चार लोग मौजूद थे

एएनआई, रियासी। जम्मू संभाग के रियासी में एक कार फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

खाई में गिरने से कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर जम्मू संभाग के रियासी जिले में एक कार सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

गाड़ी ने खो दिया था नियंत्रण

गाड़ी नंबर जेके-02-बीए-0455 नंबर वाली एक कार में चार लोग सवार थे। हादसे का कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाना बताया जा रहा है। कथित तौर से चालक जुड्डा से कौरी के बीच, सावल्ला नाला के पास गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद गाड़ी अर्नास के पास खाई में गिर गई। मौजूदा समय तक पीड़ितों की पहचान नहीं हो पाई है।

नौ जून को रियासी में हुई थी आतंकी वारदात

गौरतलब है कि नौ जून को रियासी में ही शिवखोड़ी से वैष्णो देवी आ रही एक बस पर आतंकियों ने हमला किया था। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 41 श्रद्धालु घायल हो गए थे। इसके बाद से ही जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां तेज हो गईं। आतंकियों की तलाश के लिए सेना का सर्च अभियान अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2024: श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म... LG मनोज सिन्हा ने लिया तैयारियों का जायजा; 29 से शुरू होगी यात्रा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।