Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu News: अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, बेदखली अभियान चलाकर कर रहे कार्रवाई

    By Deepak SaxenaEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 11:36 AM (IST)

    जम्मू में जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण (Illegal Encroachment) पर कार्रवाई करते हुए अखनूर सेक्टर के राजपुरा इलाके में बेदखली अभियान चलाया है। इस अभिया ...और पढ़ें

    अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने कसा शिकंजा (फाइल फोटो)।
    अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने कसा शिकंजा (फाइल फोटो)।

    जम्मू, जिला संवाददाता: जिला प्रशासन अखनूर सेक्टर के राजपुरा इलाके में बड़े पैमाने पर बेदखली अभियान चलाया जा रहा है, जहां एक विशेष समुदाय ने राज्य की भूमि पर बड़ी संख्या में अतिक्रमण कर रखा था।

    अवैध अतिक्रमण पर शुरू हुआ बेदखली अभियान

    एडीसी जम्मू (कानून एवं व्यवस्था) हरविंदर सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग और जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इसके साथ ही पुलिस बल भी भारी संख्या में तैनात रहे। बेदखली अभियान अभी भी चल रहा है। फिलहाल कानून व्यवस्था की स्थिति शांतिपूर्ण है।

    अधिकारियों की मौजूदगी में चल रहा अभियान

    बेदखती एसडीएम मढ़, तहसीलदार मढ़, एसडीपीओ दोमाना, एसडपीओ अखनूर, एसएचओ दोमाना, एसएचओ अखनूर, एसएचओ काना चौक मौके पर मौजूद हैं। वहीं, बेदखली की कार्रवाई अभी भी जारी है।

    ये भी पढ़ें: भारतीय सेना को जल्‍द मिलेगा Anti GPS Jamming डिवाइस, युद्ध के मैदान में दोस्त या दुश्मनों की करेगा पहचान