Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu News: जम्‍मू के अरनिया सेक्‍टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने घुसपैठिए को किया ढेर; तलाशी अभियान जारी

    By AgencyEdited By: Himani Sharma
    Updated: Mon, 31 Jul 2023 07:37 AM (IST)

    जम्‍मू कश्‍मीर में आरएस पुरा के अरनिया सेक्‍टर में अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर देर रात सीमा सुरक्षा बलों ने एक घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। रात करीब 1 ...और पढ़ें

    जम्‍मू के अरनिया सेक्‍टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने सीमा पर घुसपैठिए को मार गिराया
    जम्‍मू के अरनिया सेक्‍टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने सीमा पर घुसपैठिए को मार गिराया

    जम्मू, एजेंसी: जम्‍मू कश्‍मीर में आरएस पुरा के अरनिया सेक्‍टर में अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर देर रात सीमा सुरक्षा बलों ने एक घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। रात करीब 1.45 बजे एक घुसपैठिये को मार गिराया गया। यह एक सप्ताह में दूसरी ऐसी घटना है।

    अधिकारियों ने बताया कि सतर्क सीमा रक्षकों ने घुसपैठिए को तब मार गिराया जब उसने बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया। देर रात करीब 1.45 बजे अरनिया सेक्टर में जबोवाल सीमा चौकी के पास सीमा बाड़ को पार करने में कामयाब होने के बाद भागने की कोशिश की।

    बीएसएफ के प्रवक्‍ता ने की पुष्टि

    घटना की पुष्टि करते हुए बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा देर रातसतर्क सैनिकों ने अरनिया सीमा क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पार संदिग्ध हलचल देखी। एक घुसपैठिए को बीएसएफ की बाड़ की ओर आते देखा गया और जवानों ने उसे मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

    तलाशी अभियान जारी

    अधिकारियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई और तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से शव निकाला जा रहा है। 25 जुलाई को भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में चार किलोग्राम से अधिक उच्च श्रेणी की हेरोइन ले जा रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मार गिराया था।

    खबरें और भी