विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu: आतंकवादियों की आई आफत! जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तैयार किया मास्टर स्ट्रोक, खुफिया जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

By vivek singh Edited By: Deepak Saxena
Published: Sun, 31 Dec 2023 08:36 PM (IST)

आतंकवाद पर रोकथाम लगाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। नए साल की शाम को जम्मू ...और पढ़ें

आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस का मास्टर स्ट्रोक (फाइल फोटो)।
आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस का मास्टर स्ट्रोक (फाइल फोटो)।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आतंक को शह देने, सीमा पार से घुसपैठ, ड्रोन से हथियारों, नशीले पदार्थों की तस्करी जैसी साजिशों को नकारने में सहयोग देने वाले नागरिकों को जम्म- कश्मीर पुलिस एक लाख रुपये से साढ़े 12 लाख रुपये तक नकद इनाम देगी।

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस ने आतंकवादियों, उनके समर्थकों की साजिशों के बारे में खुफिया सूचना देने वाले लोगों को उचित इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने आतंक पर प्रहार करने में सहयोग देने वालों को जिले के एसएसपी को पुख्ता सूचनाएं उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। खुफिया सूचना देने की पहचान को सार्वजनिक नहीं करेगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में अपनी इस नीति के बारे में जानकारी साझा की है।

अलग जानकारी पर अलग इनाम निर्धारित

पुलिस की इस नीति के अनुसार, सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए खोदी गई सुरंगों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 5 लाख रुपये के नकद इनाम का प्रावधान है। वहीं, सीमा पार से ड्रोन गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने वालों को 3 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें: Poonch: तीन नागरिकों की मौत पर सियासी बवाल, अब महबूबा मु्फ्ती ने परिवार के लोगों के लिए सरकार से की ये मांग

जम्मू कश्मीर पुलिस अंतर-राज्य नशीले पदार्थों के गिरोह के बारे में जानकारी देने वाले लोगों, जेलों में कैद पाकिस्तान के आतंकवादियों, अलगाववादियों व उनके आकाओं के संपर्क सूत्रों, लोगों को मुखबिर बताने, छुट्टी आए पुलिस कर्मियों को आतंकियों का निशाना बनवाने के लिए उनकी जानकारी, फोटो देश विरोधी तत्वों तक पहुंचाने वालों को पकड़वाने वालों को 2 लाख रुपये का इनाम देगी। इसके साथ पुलिस युवाओं को भड़काकर उन्हें आतंकी बनाने के लिए उकसाने वाले लोगों के बारे में जानकारी देने वालों को 1 लाख रुपये का नकद इनाम देगी।

20 जिला पुलिस अधीक्षकों के मोबाइल नंबर किए सार्वजनिक

वहीं, प्रदेश में सक्रिय आतंकियों पर करारा आघात करने के लिए पुलिस उन लोगों को 2 लाख से 12.50 लाख का इनाम देगी जो किसी क्षेत्र में आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में विशेष जानकारी देंगे। खुफिया सूचना से कामयाब ऑपरेशन की स्थिति और इस महत्व के आधार पर इस वर्ग में ए, बी, सी श्रेणियों में नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में सभी 20 जिलों के संबंधित जिला पुलिस अधीक्षकों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए हैं। लोग उनके इन नंबरों पर कोई भी खुफिया जानकारी साझा कर सकते हैं।

प्रदेश में इस समय सेना, सुरक्षा बल आतंक पर करारा आघात करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। ऐसा लोगों के सहयोग से संभव हो रहा है। अब पुलिस की और से नकद इनाम के साथ लोगों की जानकारी गुप्त रखने की घोषणा के बाद आतंक विरोधी मुहिम में और तेजी आ सकती है।

ये भी पढ़ें: New Year Celebration: नए साल के आगाज से पहले Gulmarg में मस्ती करते दिखे पर्यटक, खूबसूरत Photos बढ़ा देंगी आपका रोमांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।