जम्मू में अवैध संबंध के शक में दुल्हन के परिवार ने शादी तोड़ी, बहन और पिता ने दूल्हे पर लगाए ये आरोप
जम्मू कश्मीर के पलांवाला में वधु पक्ष ने बारात से एक दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। उन्होंने दूल्हे पर एक शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लग ...और पढ़ें

HighLights
पलांवाला में वधु पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
दूल्हे पर अवैध संबंध का आरोप
दुल्हन पक्ष ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
संवाद सहयोगी,, खौड़। सीमावर्ती पलांवाला में वधु पक्ष ने दुल्हे पर अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए बारात से एक दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया है। साथ ही प्रेसवार्ता कर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। हालांकि, दुल्हा पक्ष की ओर से अभी तक कोई बयाननहीं दिया गया है और न ही किसी संबंधित व्यक्ति ने स्थिति स्पष्ट की है।
सीमावर्ती क्षेत्र पलांवाला में एक प्रस्तावित विवाह उस समय विवादों में आ गया जब बारात आने से मात्र एक दिन पहले दुल्हन पक्ष ने रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया। आरोप है कि दूल्हे के एक शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी लड़की वालों को अंतिम समय में मिली। दुल्हन की बहन सोनिया और पिता कुलदीप सिंह ने प्रेसवार्ता में यह हमारे साथ धोखा है। साथ ही उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।