विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Crime: दादी-पोती का हत्यारा निकला उन्हीं का खून, सिरफिरे युवक ने धारदार हथियार से उतार था मौत के घाट

By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
Updated: Thu, 02 Nov 2023 04:00 AM (IST)

तहसील के मोर्चापुर गांव में मंगलवार शाम एक सिरफिरे ने अपनी दो माह की बच्ची और अपनी मां की तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी। बुधवार को एक साथ दादी व पोत ...और पढ़ें

आरोपित की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद।
आरोपित की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद।

संवाद सहयोगी, बिश्नाह। तहसील के मोर्चापुर गांव में मंगलवार शाम एक सिरफिरे ने अपनी दो माह की बच्ची और अपनी मां की तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी। बुधवार को एक साथ दादी व पोती का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम बिश्नाह के मोर्चापुर गांव में जगदेव सिंह उर्फ माइकल ने अपनी दो महीने की बच्ची पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

पोती को बचान के दौरान मां की हत्या की

जगदेव की मां कमला देवी (65) ने जब अपनी पोती को बचाने का प्रयास किया तो उसने उनकी भी हत्या कर दी। यह सूचना मिलते ही बिश्नाह के थाना प्रभारी विक्रम शर्मा, एसपी हेडक्वार्टर रमनीष गुप्ता, एसडीपीओ आरएसपुरा निखिल गोगना पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे खून से लथपथ दादी व पोती के शव को कब्जे में ले लिया।

एफएसएल टीम से जांच करवाने के बाद दोनों शवों का बिश्नाह उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उसे स्वजनों को सौंप दिया गया, ताकि वे उनका अंतिम संस्कार कर सकें। ग्रामीणों के अनुसार जगदेव सिंह नशे का आदी है। मादक पदार्थ पाने के लिए वह देह व्यापार के धंधे में शामिल महिलाओं के लिए ग्राहक भी तलाशता था।

निशानदेही पर हथियार बरामद

इसी वजह से इसकी दोनों पत्नियां उसे छोड़कर चली गई थी। बिश्नाह के थाना प्रभारी विक्रम शर्मा ने बताया कि आरोपित को बीती देर रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को आरोपित की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार को मोर्चापुर गांव से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़े: Urvashi Rautela Video: उर्वशी रौतेला बनीं विकेट-कीपर, यूजर्स बोले- ''पंत भाई कि थाली में छेद''