Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों की बल्ले-बल्ले! अब जम्मू में होगी मखाने की खेती, कृषि एक्सपर्ट्स ने दिए कमाई बढ़ाने के मंत्र

    By Guldev Raj Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Wed, 29 Jul 2026 01:27 PM (IST)

    जम्मू में किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से अब मखाना की खेती शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कृषि भवन में विशेषज्ञों ने मखाना खेती के लाभ ...और पढ़ें

    जम्मू में मखाना की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय।

    जम्मू में मखाना की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

    HighLights

    1. जम्मू में मखाना की खेती शुरू करने की तैयारी।

    2. किसानों की आय बढ़ाने के लिए सेमिनार का आयोजन।

    3. कृषि विशेषज्ञों ने मखाना खेती के तरीके बताए।

    जागरण संवाददाता, जम्मू: जम्मू में अब मखाना की खेती करने की तैयारी की जा रही है। इससे किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद है। मखाना खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तालाब तिल्लो स्थित कृषि भवन में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में जम्मू-कश्मीर में मखाना खेती पर जोर दिया गया और इसके बारे में आवश्यक जानकारी साझा की गई। मखाना पानी में उगने वाले पौधों का बीज है, जिसकी मार्केट में काफी मांग है।

    सेमिनार का शुभारंभ कृषि निदेशक अनिल गुप्ता ने किया। कृषि विशेषज्ञों और इस खेती से जुड़े किसानों ने अपने विचार प्रस्तुत किए और सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि मखाना खेती किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक है। डॉ. इंदू शेखर सिंह ने मखाना खेती के लिए उपयुक्त वातावरण, फसल तैयार करने के तरीके और फसल समेटने के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मखाना की अधिकांश खेती बिहार में होती है, लेकिन जम्मू क्षेत्र में भी इसके लिए अनुकूल वातावरण है।

    भारत में मखाना का कारोबार अच्छा

    उन्होंने कहा कि भारत में मखाना का कारोबार अच्छा है और मूल्य संवर्धन से इसकी कीमत और बढ़ सकती है। उन्होंने जम्मू के किसानों से इस खेती में उतरने और लाभ कमाने की अपील की। अन्य कृषि विशेषज्ञों ने भी मखाना खेती के लाभों पर अपने विचार साझा किए।