विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 'दान करो' अभियान किया लान्च, जानें कितनी राशि कर सकते हैं जमा

By satnam singh Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Sat, 23 Dec 2023 07:31 PM (GMT+05:30)

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान विकार रसूल ने पार्टी के अभियान देश के लिए दान करो को लॉन्च ...और पढ़ें

जम्मू कश्मीर कांग्रेस कमेटी के प्रधान विकार रसूल व अन्य नेता देश के लिए दान करो अभियान लॉन्च करते हुए
जम्मू कश्मीर कांग्रेस कमेटी के प्रधान विकार रसूल व अन्य नेता देश के लिए दान करो अभियान लॉन्च करते हुए

राज्य ब्यूरो, जम्मू। J&K Congress Launch Daan Karo Campaign: जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान विकार रसूल (Vikar Rasool) ने पार्टी के अभियान देश के लिए दान करो को लॉन्च किया। पार्टी की स्थापना के 138 वर्ष पूरे होने इस अभियान को देशव्यापी अभियान के तौर पर शुरू किया है।

पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक जम्मू में इस ऑनलाइन अभियान को लॉन्च करते हुए विकार रसूल ने लोगों विशेषकर पार्टी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के शुभचिंतकों से कहा कि वे ऑनलाइन दान करें।

इतनी राशि की जा सकती है दान

इसके लिए 138 रुपये, 1380 रुपये, 13800 रुपये और इससे अधिक की धनराशि दान की जा सकती है। इस अभियान को देश के लिए दान करो अभियान का नाम दिया गया है। पार्टी इसे पारदर्शी तरीके से चला रही है और हर दान करने वालों को प्रमाणपत्र भी जारी किया जाएगा।

विकार रसूल ने कहा कि पार्टी हर बूथ तक पहुंचेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि कम से कम 138 रुपये या उसे अधिक की धनराशि पार्टी के फंड में जाए।

महात्मा गांधी के नेतृत्व में चलाया गया था ये अभियान

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में 1920- 21 में यह अभियान चलाया गया था और आप पार्टी के 138 साल 28 दिसंबर 2023 को पूरे होने जा रहे हैं और इस अभियान को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 18 दिसंबर को लॉन्च किया था।

विकार रसूल ने पुंछ व राजौरी में बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जताते हुए कहा कि निर्दोषों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए और आतंकवादी गतिविधियों पर रोकथाम लगाई जाए।

ये भी पढ़ें- सेना की फायरिंग रेंज के पास मोर्टार शेल फटने से हुआ धमाका... एक युवक की मौत, दूसरा घायल

लोग चाहतें है शांति व सामान्य स्थिती 

उन्होंने कहा कि हमारे जवान बलिदान हो रहे हैं और आतंकवादी गतिविधियों में दिन प्रति दिन बढ़ोतरी हो रही है। बलिदान हुए जवानों को नमन करते हुए शोक संतृप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई।

उन्होंने कहा कि डांगरी, कालाकोट, मेंढर, कोकरनाग में कई सुरक्षा बलों की जाने जा चुकी है। सरकार को लोगों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए। लोग शांति और सामान्य स्थिति चाहते हैं।

ये भी पढे़ं- गुलाम नबी आजाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, बोले- 'कई सरकारें जम्मू-कश्मीर में आईं... पर कोई इंसाफ नहीं कर पाई'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।