Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होगा विधानसभा चुनाव, पढ़ें किस फेज में कहां होगी वोटिंग

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 05:43 PM (IST)

    धारा 370 हटने के बाद केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। मुख्य चुनाव आयु ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होगा विधानसभा चुनाव (फाइल फोटो)
    जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होगा विधानसभा चुनाव (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद होगा विधानसभा चुनाव
    2. इस बार 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होंगी
    3. 18 सितंबर को 24 सीटों पर होगा मतदान

    डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Election Date) का एलान हो चुका है। दिल्ली में चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया। चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे।

    पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर, दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर तो तीसरे चरण का चुनाव एक अक्टूबर को होगा। वहीं चुनाव परिणाम चार अक्टूबर को सामने आएंगे। मौजूदा समय में केंद्रशासित प्रदेश में 90 विधानसभा सीटें हैं। इस तरह किस विधानसभा सीट पर कब चुनाव होगा। आइए, इस बारे में जान लेते हैं।

    पहले चरण में 24 सीटों पर होगा मतदान

    • पंपोर
    • त्राल
    • पुलवामा
    • राजपोरा
    • जैनापोरा
    • शोपियां
    • डी.एच. पोरा
    • कुलगाम
    • देवसर
    • दूरु
    • कोकेरनाग (एसटी)
    • अनंतनाग पश्चिम
    • अनंतनाग
    • श्रीगुफ़वारा-बिजबेहरा
    • शंगस-अनंतनाग पूर्व
    • पहलगाम
    • इंदरवाल
    • किश्तवाड़
    • पैडर-नागसेनी
    • भद्रवाह
    • डोडा
    • डोडा पश्चिम
    • रामबन
    • बनिहाल

    दूसरे चरण में 27 सीटों पर होगा मतदान

    • कंगन (एसटी)
    • गांदरबल
    • हजरतबल
    • खानयार
    • हब्बाकदल
    • लाल चौक
    • चन्नपोरा
    • जदीबल
    • ईदगाह
    • सेंट्रल शाल्टेंग
    • बडगाम
    • बीरवाह
    • खान साहब
    • चरार-ए-शरीफ
    • चदूरा
    • गुलाबगढ़ (एसटी)
    • रियासी
    • श्री माता वैष्णो देवी
    • कालाकोट -
    • सुंदरबनी
    • नौशेरा
    • राजौरी (एसटी)
    • बुद्धल (एसटी)
    • थन्नामंडी (एसटी)
    • सुरनकोट (एसटी)
    • पुंछ हवेली
    • मेंढर (एसटी)

    तीसरे चरण में 39 सीटों पर होगी वोटिंग

    • करनाह
    • त्रेहगाम
    • कुपवाड़ा
    • लोलाब
    • हंदवाड़ा
    • लैंगेट
    • सोपोर
    • रफियाबाद
    • उरी
    • बारामूला
    • गुलमर्ग
    • वागुरा - क्रीरी
    • पट्टन
    • सोनावारी
    • बांदीपोरा
    • गुरेज़ (एसटी)
    • उधमपुर पश्चिम
    • उधमपुर पूर्व
    • चेनानी
    • रामनगर (एससी)
    • बानी
    • बिलावर
    • बसोहली
    • जसरोटा
    • कठुआ (एससी)
    • हीरानगर
    • रामगढ़ (एससी)
    • सांबा
    • विजयपुर
    • बिश्नाह (एससी)
    • सुचेतगढ़ (एससी)
    • आर.एस. पुरा-जम्मू-दक्षिण बहु
    • जम्मू पूर्व
    • नगरोटा
    • जम्मू पश्चिम
    • जम्मू- उत्तर
    • मढ़
    • अखनूर (एससी)
    • छंब

    दस साल बाद हो रहे चुनाव

    पिछली बार जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे। इस तरह देखें तो जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं। साल 2014 में 87 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। इस चुनाव में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने 28 सीटें अख्तियार की थीं।

    वहीं, दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी रही, जिसने 25 सीटें जीतीं। साल 2014 के चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस को 15 तो कांग्रेस को 12 सीटें मिली थीं। किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। जिसके बाद पीडीपी और भाजपा ने मिली-जुली सरकार बनाई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्‍मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव, तीन चरण में वोटिंग; 4 अक्टूबर को होगी मतगणना