Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा के आवास पर चली गोली, हेड कॉन्स्टेबल घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    By Dinesh MahajanEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 10:47 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आवास पर सोमवार देर शाम गोली चली। दुर्घटनावश चली गोली में एक हेड कॉन्स्टेबल घायल हो गया। हेड कॉन्स्टेबल राइफल ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आवास पर चली गोली (फाइल फोटो)
    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आवास पर चली गोली (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. उपराज्यपाल आवास में चली गोली, हेड कॉन्स्टेबल घायल
    2. सर्विस राइफल को साफ करते समय दुर्घटनावश चली गोली
    3. घायल पुलिस कर्मी के दर्ज नहीं हो पाए बयान, घटना की जांच शुरू हुई

    जम्मू, जागरण संवाददाता। जम्मू में अति सुरक्षित और अति संवेदनशील उपराज्यपाल आवास के भीतर सोमवार देर शाम गोली चलने से दहशत मच गई। जांच में पता चला कि गोली जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल स्ट्राइकिंग फोर्स (SSF) के कर्मी की सर्विस राइफल से चली। गोली जिस पुलिस कर्मी की राइफल से चली थी वह स्वयं घायल हो गया। गोली उसकी बाईं टांग में लगी। उसे जम्मू के राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घायल हेड कांस्टेबल सुरेंद्र मोहन निवासी लोअर रूपनगर जम्मू के देर रात तक बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। यह घटना सोमवार देर शाम सात बजे की है। उपराज्यपाल आवास में सुरक्षा कर्मियों के लिए बनाए गए बैरक के अंदर से गोली चलने की आवाज आई। इससे वहां तैनात सुरक्षाकर्मी उस बैरक में दौड़कर पहुंचे। अंदर देखा तो एसएसएफ का हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र मोहन खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसके पास उसकी सर्विस राइफल भी पड़ी थी।

    ये भी पढ़ें- Jammu News: 'रक्षा क्षेत्र में तेजी से आत्‍मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा भारत', IIT जम्‍मू में बोले LG मनोज सिन्‍हा

    घायल हेड कॉन्स्टेबल को अन्य जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

    ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने वहां मौजूद अन्य जवानों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जब उपराज्यपाल आवास के अंदर गोली चलने की सूचना मिली तो वह जानकारी लेने के लिए मौके पर पहुंचे।

    कैसे चली गोली?

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पक्काडंगा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। गोली चलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि जिन परिस्थितियों में गोली चली है उससे लगता है कि पुलिसकर्मी अपनी सर्विस राइफल को साफ कर रहा था। इसी दौरान उससे दुर्घटनावश गोली चल गई। अलबत्ता, यह अभी जांच कर विषय है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Jammu: आर्मी उपप्रमुख ने किया नॉर्थटेक सिंपोजियम का उद्घाटन, बोले- 'नई चुनौतियों का सामना करने को तैयार सेना'