Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir News: मेहमान हिमाचल प्रदेश से हारी मेजबान जम्मू कश्मीर की टीम, 5 विकेट गंवाकर छूआ लक्ष्य

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 12:40 PM (GMT+05:30)

    Jammu Kashmir News हिमाचल प्रदेश की टीम ने मेजबान जम्मू कश्मीर की टीम को पांच विकेट से हरा दिया। जम्मू के साइंस कॉलेज हॉस्टल मैदान में जारी सीनियर महि ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश की टीम जम्मू कश्मीर को हराने के खुश दिखाई देती हुई।
    हिमाचल प्रदेश की टीम जम्मू कश्मीर को हराने के खुश दिखाई देती हुई।

    HighLights

    1. मेहमान हिमाचल प्रदेश से हारी मेजबान जम्मू कश्मीर की टीम
    2. महज 18.4 ओवर में पाया लक्ष्य
    3. शिवानी सिंह और वास्वी 25-25 रन बनाकर नाबाद,नादिया ने झटके दो विकेट

    जागरण संवाददाता,जम्मू। Jammu Kashmir News: मेहमान हिमाचल प्रदेश की टीम ने मेजबान जम्मू कश्मीर की टीम को पांच विकेट से मात देकर जम्मू के साइंस कॉलेज हॉस्टल मैदान में जारी सीनियर महिला टी20 के अभ्यास मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है। मेजबान जम्मू कश्मीर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

    टीम ने निर्धारित 20 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 99 रन बनाए। शिवांती चोट के कारण 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गई जबकि अंजु तोमर ने 37 रन का योगदान दिया। चित्रा सिंह ने 13 रन बनाए जबकि शेष कोई भी बल्लेबाज दो का भी आंकड़ा छू नहीं पाया।

    महज 18.4 ओवर में पाया लक्ष्य

    यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: प्रदेश में अब किन्नर भी कर सकेंगे सरकारी नौकरियों में आवेदन, काफी समय से थी मांग जो अब हुई पूरी

    हिमाचल प्रदेश की टीम की ओर से गेंदबाज सोनल ठाकुर ने दो विकेट, रंजना ठाकुर और निकिता चौहान ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में हिमाचल प्रदेश की टीम ने जीत के लिए रखे गए निर्धारित विजय लक्ष्य को 18.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

    शिवानी सिंह और वास्वी 25-25 रन बनाकर नाबाद,नादिया ने झटके दो विकेट

    शिवानी सिंह और वास्वी 25-25 रन बनाकर नाबाद रहीं। नेहा ने 22 रन और नेन्सी ने 11 रन का योगदान दिया। जम्मू कश्मीर की ओर से नादिया चौधरी ने दो विकेट और संध्या सयाल व रूबिया सैयद ने एक-एक विकेट हासिल की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: J&K Weather: घाटी में पहाड़ों पर देखी जा रही बर्फबारी तो मैदान में बरस रहे बादल, दो दिन तक शुष्क रहेगा मौसम