यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu and Kashmir News: जिला पुलिस के बेड़े में फेरबदल, जिले में तैनात छह SI और एक ASI का हुआ तबादला
Jammu Kashmir News जम्मू पुलिस के बेड़े में फेरबदल हुआ है। जिले में तैनात छह सब इंस्पेक्टर और एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के तबादले हो गए हैं। आदेश के ...और पढ़ें

जम्मू, जागरण संवाददाता: एसएसपी जम्मू चंदन कोहली में आदेश जारी कर जिले में तैनात 6 सब इंस्पेक्टर और एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को तबादला कर दिए। आदेश के तहत आरएसपुरा पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर नजाकत हुसैन को बॉर्डर पुलिस पोस्ट आगरे चक का प्रभारी बनाया गया है।
किसको कहां भेजा गया
इसी आदेश के तहत बॉर्डर पुलिस पोस्ट बडियाल ब्राह्मणा में तैनात सब इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम लाल को जिला पुलिस लाइन में भेजा गया। महिला पुलिस थाने में तैनात प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर मुर्तजा रहमान को चट्ठा पुलिस चौकी में भेजा गया। चट्ठा पुलिस चौकी में तैनात प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार को बॉर्डर पुलिस पोस्ट बडियाल ब्राह्मणा का प्रभारी बनाया गया।
एसएमजीएस अस्पताल में पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया
लेडी प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर मनदीप कौर को एसएमजीएस अस्पताल में पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया। एसएमजीएस अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी में तैनात लेडी प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर फरमीन अली को महिला पुलिस थाने में भेजा गया। इसी आदेश में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्वर्ण सिंह को बार्डर पुलिस पोस्ट आगे चक्र से जिला पुलिस लाइन जम्मू में भेजा गया।