यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu Kashmir News: समस्याओं से चिंतित छात्र, खोज रहे समाधान; भूस्खलन को रोकने के लिए बनाया गया मॉडल
Jammu Kashmir News जम्मू कश्मीर में समस्याओं से चिंतित छात्र समाधान खोज रहे हैं। यूथ कान्केलव में हालांकि स्टार्टअप शुरू करने वाले युवा अधिक थे लेक ...और पढ़ें

जम्मू, राज्य ब्यूरो: बच्चों को यूं ही देश का भविष्य नहीं कहा जाता। उनके मन में हर पल अपने समाज व देश की समस्याओं को लेकर चिंता रहती है। ऐसा ही कुछ गुलशन मैदान में चल रहे यूथ कान्क्लेव में देखने को मिला जहां विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को समाधान दिए हैं। चाहे वे उनके आसपास के क्षेत्र की लगातार जाम होती नालियां हों या फिर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रहा भूस्खलन हो।
यूथ कान्केलव में स्टार्टअप शुरू
यूथ कान्केलव में हालांकि स्टार्टअप शुरू करने वाले युवा अधिक थे लेकिन उधमपुर जिले से आए कई छात्रों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं का बखूवी प्रशासन को समाधान भी बताया। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन भूस्खलन होता है। इस कारण कइयों की जान भी चली जाती है। कुछ दिन पहले ही एक वाहन के भूस्खलन की चपेट में आने से पांच लोगों की जान चली गई।
भूस्खलन से पहले मिल सकेगी जानकारी
लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल के दो विद्यार्थियों ने एक ऐसा मॉडल बनाया था जिसमें भूस्खलन से पहले ही इसकी जानकारी मिल जाती है। ऐसा होने से हर कोई सतर्क हो जाएगा और उसकी जान भी बचाई जा सकती थी। 11वीं कक्षा के इन छात्रों ने बताया कि जब भी कहीं पर भूस्खलन होता है तो उस जगह पर कंपन होती है। उस पहाड़ी क्षेत्र की यह कंपन डिवाइस पकड़ लेती है। यह डिवाइस संवेदनशील क्षेत्र से कुछ सौ मीटर पहले लगाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Jammu: सात जिलों के खेलो इंडिया सेंटर में पदक विजेताओं को मिलेंगी नौकरी, स्पोटर्स काउंसिल ने जारी की अधिसूचना
मिलेगा रेड सिग्नल
भूस्खलन के होने से पहले ही उसमें रेड सिग्नल आ जाएगा। इससे उस क्षेत्र में गाड़ियों को आगे जाने से रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उधमपुर जिले से लेकर रामबन तक आए दिन होने वाले भूस्खलन को देखते हुए ही उन्होंने यह डिवाइस बनाई। वहीं उधमपुर के ही लंबी गली स्थित सिटी हाई स्कूल के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों गणेश कुमार और अर्जुन त्रिपाठी ने आए दिन नालियों की होने वाली ब्लाकेज से तंग आकर इसका समाधान निकाला। उन्होंने नालियों के ब्लाक होने की जानकारी देने वाला माडल बनाया जिसमें सेंसर लगा हुआ है।
खबरें और भी
शहर के कोने में ब्लॉक नाल
इसमें शहर के जिस कोने में भी नाली ब्लॉक होगी, वहां पर सेंसर के माध्यम से संबधित निकाय अधिकारियों को जानकारी मिल जाएगी और वे उस नाली को तुरंत खोल कर लोगों को राहत देंगे। बच्चों ने बताया कि ऊधमपुर में नालियों के ब्लाक होने की बहुत अधिक समस्या है। इसी को देखते हुए उन्होंने यह माडल बनाया।
यह भी पढ़ें: स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों को तेजी देने कश्मीर पहुंचे BJP अध्यक्ष रैना, पार्टी नेताओं के साथ की बैठक
लड़कियों के हाई स्कूल गढ़ी की चार छात्राओं ने वेद स्टेशन बनाया था। उसमें संबंधित क्षेत्र में मौसम की जानकारी मिल जाती है। विद्यार्थियों की इस प्रतिभा के पीएमओ में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह भी मुरीद हुए और उन्होंने विद्यार्थियों को इसी तरह अपनी प्रतिभा को आगे ल जाने का आह्वान किया।