विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir: 'भाजपा की फूट और नफरत वाली राजनीति मंजूर नहीं', बारामूला में बोलीं कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल

By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
Published: Sun, 27 Aug 2023 07:26 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर की कांग्रेस प्रभारी और राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल ने बारामूला जिले के सोपोर में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय ...और पढ़ें

कांग्रेस प्रभारी और राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल ने लोगों को किया संबोधित (फोटो- जागरण)
कांग्रेस प्रभारी और राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल ने लोगों को किया संबोधित (फोटो- जागरण)

जम्मू, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर की प्रभारी और राज्यसभा की सदस्य रजनी पाटिल ने कहा है कि राष्ट्र बदलाव चाहता है। यह जरूरी है कि लोग भाजपा की फूट डालने वाली व नफरत फैलाने वाली नीतियों के खिलाफ एकजुट हो जाएं और 2024 के संसदीय चुनाव में भाजपा को कड़ा जवाब दें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा तानाशाही रवैया अपना रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थान ही हमारे राष्ट्र की पहचान है और कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों के हितों के लिए काम किया है।

रजनी पाटिल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिला के सोपोर में रजनी पाटिल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित किया। रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा की है और बिना किसी भेदभाव के काम किया है। लेकिन केंद्र सरकार इन संस्थाओं पर हमले कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा फूट डालने वाली और नफरत की राजनीति कर रही है, जो कि समाज में मंजूर नहीं है।

कांग्रेस का करें सहयोग

कांग्रेस ने हमेशा ही लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास किया है। यह उचित समय है जब सभी भारतीय, भाजपा की फूट डालने वाली नीतियों को नकार दें और कांग्रेस का सहयोग करें। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें प्यार और हमदर्दी का संदेश दिया गया जो भाजपा को हजम नहीं हुआ। कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान शुरू किया गया। भारत जोड़ो यात्रा ने लोगों को आपस में जोड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जमीनी सतह पर जाकर कम करें।

कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा सभी संवैधानिक अधिकारों के साथ बहाल किया जाए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान विकार रसूल ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस घर-घर जाकर अभियान चलाएगी। लोगों को सही मुद्दों से जागरूक किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी से खफा युवा

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और पूर्व प्रदेश प्रधान गुलाम अहमद मीर ने कांग्रेस और गांधी परिवार ने राष्ट्र के प्रति योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा शांति एकता पर विश्वास किया है और बिना किसी भेदभाव जात-पता के लोगों की सेवा की है। कार्यवाहक प्रधान रमण भल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी से युवा खफा है। ऊपर से सरकार ने संपत्ति कर और कई ऐसे मुद्दे थोप दिए हैं जिससे लोगों पर बोझ बढ़ गया है।

उन्होंने स्मार्ट मीटर, प्रीपेड मीटर और संपत्ति कर जैसे मुद्दों को उठाया। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अगले चुनाव में चाहे स्थानीय निकाय चुनाव हो या पंचायत के चुनाव, भाजपा को बाहर करें। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव मनोज यादव, वरिष्ठ नेता तारिक हमीद करा और अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।