विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir Weather: बर्फबारी के बाद जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, वैष्णो देवी धाम पर 11 डिग्री पहुंचा पारा

Published: Sat, 16 Nov 2024 10:37 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होने के बाद आसपास का माहौल (जागरण फोटो)
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होने के बाद आसपास का माहौल (जागरण फोटो)

HighLights

  1. आठ डिग्री सेल्सियस तक तक गिरावट दर्ज की गई है
  2. शनिवार को दिन इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा
  3. पहलगाम का न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा

जागरण संवाददाता, जम्मू। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान में दो डिग्री से आठ डिग्री सेल्सियस तक तक गिरावट दर्ज की गई है।

दिन भर स्मॉग के छाए रहने के चलते दिन में सूर्य के दर्शन भी कम ही हुए। जिसके चलते शनिवार को दिन इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा और जम्मू का अधिकतम तापमान लुढ़क कर 23.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।वहीं रात और भी ठंडी हो गई है तापमान 13.0 डिग्री तक लुढक गया है।

अगले कुछ दिनों में पश्चिमी और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं तेज होंगी। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर स मिली जानकारी अनुसार 24 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।

24 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

24 को फिर से पश्चिमी विक्षोभ का हल्का दवाब बनता दिख रहा है। आगे फिर से 30 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन हल्के से घना कोहरा छाने की संभावना है।न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

शुक्रवार को सुबह पहले पहर से ठंडी हवा और स्माग की चादर छाई हुई थी। हालत यह थी कि स्मॉग के चलते दिन में भी बहुत से स्थानों पर गाड़ियों को हेड लाइट ऑन करके चलना पड़ रहा था। धूप न निकलने के कारण ठंड अचानक इतनी बढ़ गई कि जो लोग अभी गर्म कपडे़ निकालने में संकोच कर रहे थे।

उन्हें भी मोटे गर्म कपडे़ निकालने पडे़ हैं। लोगों को ठंड से बचने के लिए खिड़कियां दरवाजे बंद करने की जरूरत महसूस होने लगी है। बढती ठंड के बीच लोगों ने आनन-फानन में ठंड से बचने के उपाय दुरुस्त कर लिए हैं।

जिस तरीके की ठंड शनिवार काे रही है। उसे देखते हुए लोगों को पिछले वर्ष की सर्दी की यादें ताजा होने लगी हैं।पिछले वर्ष भी कोहरे ने लोगों को खूब परेशान किया था।

वैष्णो देवी धाम पर भी कड़ाके की ठंड

शनिवार को पूरे जम्मू कश्मीर में तापमान सामान्य से नीचे रहा। जम्मू का अधिकतम तापमान 23.4 जबकि न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 18.0, न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 22.2 जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

भद्रवाह का अधिकतम तापमान 14.6 जबकि न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।श्रीनगर का अधिकतम तापमान 12.2, न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 1.2 जबकि न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 8.0 जबकि न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- ठंडी हवाएं, बारिश की फुहारें.... वैष्णो देवी धाम पर सर्दी से ठिठुरे श्रद्धालु, दर्शन की चाह ने नहीं डिगने दिए कदम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।