Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    J&K Weather Today : गर्मी ने किया हाल बेहाल, जम्मू-कश्मीर में शुष्क बना रहेगा मौसम; जल्द होगी मानसून की वापसी?

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 09:13 AM (IST)

    Jammu-Kashmir Weather Update सामान्य से कई डिग्री ऊपर बने रहने वाले तापमान के बीच कश्मीर में मौसम के मिजाज लगातार शुष्क बना हुआ हैं। मौसम विभाग ने अग ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में आज भी शुष्क बना रहेगा मौसम
    जम्मू-कश्मीर में आज भी शुष्क बना रहेगा मौसम

    HighLights

    1. जम्मू-कश्मीर में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं।
    2. प्रदेश में इसी तरह मौसम शुष्क बना रहेगा।
    3. जम्मू में लौटते मानसून सोमवार से एक बार फिर से सक्रिय होंगे।

    श्रीनगर, जागरण संवाददाता। Jammu-Kashmir Weather Update: सामान्य से कई डिग्री ऊपर बने रहने वाले तापमान के बीच कश्मीर में मौसम (Weather in Kashmir) के मिजाज लगातार शुष्क बना हुआ हैं। बुधवार को भी मौसम के मिजाज इसी तरह बने रहे। दिनभर उमस भरी गर्मी (Hot Summer) से लोगों को राहत नहीं मिली। उत्तरी कश्मीर (North Kashmir) का कुपवाड़ा (Kupwara) अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री के साथ घाटी का सबसे गर्म क्षेत्र बना रहा।

    घाटी में शुष्क बना रहेगा मौसम

    मौसम विभाग (Weather Department) ने अगले 24 घंटों के दौरान घाटी में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना जताई है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) सामान्य 30.0 व न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 24.7 व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री व गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 20.2 व न्यूनतम तापमान डिग्री 9.0 रिकॉर्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें-  Jammu: देश को मिलेंगी 90 सुरक्षा परियोजनाएं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 12 सितंबर को जम्मू से करेंगे उद्घाटन

    जम्मू में मानसून की होगी वापसी

    जम्मू में भी मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान लोगों को गर्मी और धूप का सामना करना पड़ा। वहीं, आगामी दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह अनुसार जम्मू में लौटते मानसून (Monsoon in Jammu) सोमवार से एक बार फिर से सक्रिय होंगे। इसके साथ ही मौसम के मिजाज बदलने लगेंगे। सोमवार के बाद सप्ताह भर बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ बारिश के आसार बनेंगे। इसी के साथ मौसम में बदलाव होने लगेगा।

    यह भी पढ़ें-  Jammu: लव जिहाद के खिलाफ लेह बंद, उपराज्यपाल बीडी मिश्रा को सौंपा ज्ञापन; मतांतरण विरोधी कानून की उठी मांग

    खबरें और भी