यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu Kashmir Weather: अलर्ट! अगले दो दिन भारी वर्षा के साथ भूस्खलन के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारों से दूर रहे। मौसम विभाग के निदे ...और पढ़ें

HighLights
- जम्मू में कहीं हल्की फुहार तो कहीं रहा सूखा
- कश्मीर घाटी में हुई मूसलधार वर्षा
- 15 अगस्त तक बीच-बीच में पूरे प्रदेश में होती रहेगी वर्षा
जागरण टीम, जम्मू/श्रीनगर। प्रदेश में मानसून की सक्रियता का असर दिख रहा है। घाटी में सोमवार को श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश इलाकों में तड़के मूसलधार वर्षा हुई। इससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया।
वहीं, जम्मू संभाग में आंशिक बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिन तक कहीं-कहीं भारी वर्ष के साथ भूस्खलन भी हो सकता है। नदी-नालों से के किनारों से दूर ही रहने को कहा गया है।
तेज बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने कहा कि सात अगस्त तक जम्मू संभाग के कई क्षेत्रों में तेज वर्षा और भूस्खलन की संभावना है। उसके बाद 8 और 9 अगस्त को हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। 15 अगस्त तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा।
बीच-बीच में कहीं हल्की तो कहीं तेज वर्षा होती रहेगी। इसी बीच सोमवार को तड़के जम्मू में बादल छाए थे, लेकिन धूप निकलने के साथ बादल छंट गए।
दोपहर में तीखी धूप के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। शाम करीब चार बजे फिर से बादल छाने लगे। कहीं-कहीं हल्की फुहार पड़ी।
बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट
पुराने जम्मू शहर में हल्की वर्षा हुई, जबकि तवी के पार गांधीनगर से आगे सूखे ही रह गए। सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं घाटी में मूसलधार वर्षा के बाद तापमान में गिरावट आई। चुभन वाली गर्मी से राहत मिली।
यह भी पढ़ें- Himachal Flood: हिमाचल में बाढ़ से अब तक 16 लोगों की मौत, 39 अभी भी लापता; पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी