Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu-Kashmir Weather: सर्दी का सितम...जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, कई फ्लाइट्स लेट; बारिश होने से और गिरेगा पारा

    Updated: Fri, 12 Jan 2024 08:35 AM (IST)

    Jammu-Kashmir Weather Today जम्मू कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली सर्दी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। कश्मीर के अधिकांश जलस्रोतों की ऊपरी परत बर्फ से जम ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, कई फ्लाइट्स लेट; बारिश होने से और गिरेगा पारा
    जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, कई फ्लाइट्स लेट; बारिश होने से और गिरेगा पारा

    HighLights

    1. जम्मू में सामान्य से ज्यादा ठंड, कोहरे की मार
    2. कश्मीर में हो रही जमकर बर्फबारी
    3. जम्मू में बारिश होने से और बढ़ेगी ठंड

    जागरण संवाददाता, जम्मू/श्रीनगर। Jammu-Kashmir Weather Today: जम्मू कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली सर्दी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। कश्मीर के अधिकांश जलस्रोतों की ऊपरी परत बर्फ से जमी गई है। मैदानी क्षेत्र शीत लहर के साथ घने कोहरे के आगोश में है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में तापमान लगातार शून्य से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस पांच डिग्री सेल्सियस रहा।

    धुंध की आगोश में रहा जम्मू

    दिन में जम्मू में लोग सामान्य तापमान से नौ से 10 डिग्री कम तापमान में ठिठुर रहे हैं, जिसने श्रीनगर को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसा एक हफ्ते से लगातार है। वीरवार को जम्मू में पूरे दिन बादल और धुंध छाई रही, जिससे तापमान और गिरकर 8.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह श्रीनगर से करीब पांच डिग्री कम है। सर्दी के इस मौसम में यह सबसे ठंडा दिन रहा।

    कश्मीर में हो रही जमकर बर्फबारी

    दृश्यता कम होने से पांच उड़ानें देरी से जम्मू हवाई अड्डे पर पहुंचीं। मौसम विभाग ने 22 जनवरी तक कश्मीर में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई है। कश्मीर में भी भीषण शीत लहर है। इससे अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में शुष्क और बर्फ रहित सर्दी के कारण रातें और अधिक ठंडी हो गई हैं, किंतु दिन का तापमान सामान्य से अधिक है।

    श्रीनगर से भी ठंडा जम्मू

    श्रीनगर में दिन का तापमान इस समय सामान्य से करीब आठ डिग्री अधिक चल रहा है और वीरवार को यह 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके उलट शीतकालीन राजधानी जम्मू पिछले कुछ दिनों से श्रीनगर से अधिक ठंडा है। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से नौ डिग्री कम था। वहीं, वीरवार को अधिकतम तापमान और कम हो गया जो 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

    खबरें और भी

    जम्मू में बारिश होने से और बढ़ेगी ठंड

    जम्मू इस समय घने कोहरे की चपेट में है, जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। यहां बुधवार रात को तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. महेंद्र सिंह अनुसार जम्मू में अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 17 जनवरी को हल्के बादल छाएंगे और कई स्थानों पर हल्की बारिश के भी आसार हैं।

    यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Weather Today: मैदानी इलाकों में आज हो सकती है बर्फबारी के साथ बारिश, लोगों को इस दिन तक नहीं मिलेगी राहत

    ये उड़ानें देरी से पहुंचीं

    श्रीनगर से स्पाइसजेट की सुबह की पहली उड़ान 48 मिनट और दूसरी उड़ान सवा घंटे की देरी जम्मू पहुंची। दिल्ली से इंडिगो का विमान एक घंटे, श्रीनगर से विस्तारा का विमान 26 मिनट और श्रीनगर से स्पाइसजेट का विमान सवा घंटे देरी से जम्मू पहुंचा। हालांकि, कोई उड़ान रद नहीं हुई।

    यह भी पढ़ें- J&K Weather: जम्मू-कश्मीर में पड़ रही कड़ाके की ठंड, जमने लगा डल झील का पानी; शून्य से पांच डिग्री नीचे पहुंचा पारा