Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir: राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर अमृतसर रवाना हुईं 'यशस्विनी', 15 राज्यों से होकर पहुंचेंगी गुजरात

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 06:30 AM (IST)

    दल 31 अक्टूबर को गुजरात में अहमदाबाद के एकता नगर पहुंचेगा और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेगा। ऐसे ही दो दल शिलांग और कन्याकुमा ...और पढ़ें

    राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर अमृतसर रवाना हुईं 'यशस्विनी'
    राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर अमृतसर रवाना हुईं 'यशस्विनी'

    HighLights

    1. सीमावर्ती गांवों में महिलाओं का मनोबल बढ़ाया
    2. श्रीनगर में लालचौक से चला है 50 सदस्यों का यशस्विनी बाइक दल

    राज्य ब्यूरो, जम्मू: महिला सशक्तीकरण, राष्ट्रीय एकता व अखंडता और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश लेकर निकली सीआरपीएफ की महिला कर्मचारियों का यशस्विनी बाइक दल रविवार को जम्मू से पंजाब के अमृतसर के लिए रवाना हो गया।

    इस दल को श्रीनगर में लालचौक से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन अक्टूबर को झंडी दिखाई थी। इस दल की सदस्य जम्मू में चार दिन रहीं। इस दौरान उन्होंने स्कूलों और कालेजों समेत विभिन्न जगह आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वह सीमावर्ती गांवों में भी गईं और महिलाओं व युवाओं से मुलाकात कर कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया और उनका मनोबल बढ़ाया।

    यह दल 31 अक्टूबर को गुजरात में अहमदाबाद के एकता नगर पहुंचेगा और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेगा। ऐसे ही दो दल शिलांग और कन्याकुमारी से भी निकले हैं। उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने जम्मू से महिला बाइक अभियान यशस्विनी को रवाना किया।

    भटनागर ने कहा कि सीआरपीएफ में महिलाएं न केवल जम्मू कश्मीर अपितु उत्तर पूर्व के खतरनाक इलाकों में भी कर्तव्य निभा रही हैं। खेल के मैदान में भी वह आगे हैं। यह बल छत्तीसगढ़ के जंगलों के साथ जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में भी लोहा मनवा रहा है।

    यह भी पढ़ेंः Jammu: राष्ट्रीय एकता का संदेश देने लालचौक से निकलीं 'यशस्विनी', 15 राज्यों से होते हुए पहुंचेंगी गुजरात

    अमृतसर के लिए रवाना होने से पहले यशस्विनी बाइक अभियान की सदस्य केरिपुब की डिप्टी कमांडेंट तारा यादव ने अपने अभियान की चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम दो हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाली हैं।

    खबरें और भी

    आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर बनतालाब में आयोजित कार्यक्रम में जम्मू सेक्टर के आइजी संदीप खिरवार, ग्रुप सेंटर जम्मू के डीआइजी नरेश कुमार यादव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

    यशस्विनी बाइक अभियान में सीआरपीएफ की 50 महिला कर्मी शामिल हैं। ये महिलाएं 25 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर निकली हैं। यहे देश के 15 राज्यों के 40 जिलों से गुजरते हुए 2134 किलोमीटर का सफर कर एकता नगर में पहुंचेगी।