Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू के बिश्नाह में दो बच्चों की मां फंदे से लटकी मिली, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 02:27 PM (IST)

    बिश्नाह के पिंडी कैंप में 28 वर्षीय विवाहिता सोनिया देवी का शव घर में पंखे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस ने पोस्टमार ...और पढ़ें

    जम्मू के बिश्नाह में दो बच्चों की मां फंदे से लटकी मिली (फाइल फोटो)

    जम्मू के बिश्नाह में दो बच्चों की मां फंदे से लटकी मिली (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पिंडी कैंप में 28 वर्षीय विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला।

    2. मायके वालों ने आत्महत्या नहीं, हत्या की आशंका जताई है।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया है।

    जागरण संवाददाता, बिश्नाह। अरनिया थाना क्षेत्र के अला चौकी के अधीन गांव पिंडी केम्प में एक 28 वर्षीय विवाहिता का शव घर से ही पंखे से झूलता मिलने से सनसनी फैल गई।मृतक महिला की पहचान सोनिया देवी पत्नी कमलजीत के रूप में हुई है।विवाहिता दो बच्चों की माँ है और पिंडी केम्प में उसकी शादी हुई थी।

    उसका पति इंडस्ट्री में कम करता है, कमलजीत के अनुसार बह खेत में गया था और जब शाम को वापस घर आया तो दरवाजा बंद था जब अंदर देखा तो सोनिया फंदे से लटक रही थी हमने मोहल्ला वासियों को इकठ्ठा किया और पुलिस को सूचित किया। जिन्होंने महिलां के शव को कब्जे में लेकर बिश्नाह अस्पताल में पहुंचाया जहां पुलिस ने महिला के शव को शव गृह में रखवा दिया जिसका सुबह डाक्टर पोस्ट मार्टम करेंगे।

    पुलिस बाकी औपचारिकताएं निभाने में जुटी है लेकिन सोनिया के मायके वाले जो बिश्नाह के गांव खेरी में है उन्हें सोनिया की हत्या की आशंका जताई है उन्होंने कहा कि सोनिया आत्महत्या नहीं कर सकती है उसकी हत्या हुई है, वही पुलिस ने उन्हें विश्वास दिलाया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में साफ हो जाएगा ,अभी बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम होगा,फोटो सहित सीमा वर्ती गांव पिंडी चारका में फंदे से जुलती मिली महिला की फाइल फोटो