Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu News: पंजाब सीमा से सटे इलाके में पुलिस पर हमला... बनाया बंधक, तस्करों पर कार्रवाई करने पहुंची थी

    By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 11:45 AM (IST)

    जम्मू से आज पुलिस की पिटाई का एक मामला सामने आया है। जम्मू और पंजाब सीमा के समीप बने एक घर में पंजाब पुलिस आज तड़के सुबह 4 बजे अवैध शराब के खिलाफ कार् ...और पढ़ें

    जम्मू व पंजाब सीमा से सटे इलाके में पंजाब पुलिस की पिटाई
    जम्मू व पंजाब सीमा से सटे इलाके में पंजाब पुलिस की पिटाई

    HighLights

    1. पंजाब सीमा से लगते जम्मू के एक घर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पंजाब पुलिस
    2. पुलिस पर इस घर के सदस्यों ने हमला कर दिया
    3. पुलिसकर्मियों को बुरी तरह पीटा गया और बंधक भी बनाया

    जम्मू, जागरण संवाददाता। पंजाब पुलिस (Punjab Police) आज तड़के सुबह 4 बजे जम्मू और पंजाब के साथ लगती सीमा पर स्थित एक घर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंच गई। अपनी हद से बाहर कार्रवाई करने पहुंची पंजाब पुलिस को सीमा से सटे खरकड़ा इलाके में बने इस घर के परिवार (Assault On Police) वालों ने बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं बल्कि एक पुलिसकर्मी को बंधक भी बना लिया।

    पंजाब पुलिस के कमांडो ने छुड़ाया पुलिसकर्मी

    इसके बाद में पंजाब पुलिस के कमांडो ने कार्रवाई करके अपने बंदी पुलिसकर्मी को छुड़ाया, हालांकि मामले को देखते हुए कठुआ पुलिस की नगरी चौकी के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हालांकि कहा जा रहा कि अभी की जांच पड़ताल के मुताबिक जिस घर में पंजाब पुलिस कार्रवाई करने गई थी, वह घर पंजाब सीमा के अंदर ही आता है।

    पहले भी हुई है पुलिसकर्मियों की पिटाई

    गौरतलब है कि कुछ माह पहले भी क्यूआरटी की टीम पंजाब से पला गांव में पशु तस्करों पर कार्रवाई करने पहुंची थी। तब भी पंजाब पुलिस की क्यूआरटी टीम को स्थानीय परिवार के सदस्यों ने बुरी तरह से पीटा था। ये गांव भी पंजाब में ही पड़ता था लेकिन पंजाब पुलिस गलती से कठुआ वाले पला के घरों में घुस आई थी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों को पशु तस्करों ने बुरी तरह से पिटा था।

    पंजाब पुलिस सीमा क्षेत्र के घरों में करती है कार्रवाई

    बता दें कि अंबी खरकड़ा गांव पंजाब में ही पड़ता है। सिर्फ दो-तीन घर ही जम्मू कश्मीर के कठुआ क्षेत्र में पड़ते हैं। इसी के चलते पंजाब पुलिस ने अपने क्षेत्र की कार्रवाई के वाले गांव के कुछ घर जो कि जम्मू कश्मीर की सीमा में आते हैं, वहां घुसकर कार्रवाई करती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:- गुरदासपुर के बटाला में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; चार गिरफ्तार