यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu News: एक अक्टूबर को जम्मू के 75 वार्डों में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान, डेढ़ लाख लोग होंगे भागीरदार
जम्मू नगर निगम एक अक्टूबर को शहर के सभी 75 वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी वार्डों में तैनात सफाई कर्मियों के ...और पढ़ें

HighLights
- एक अक्टूबर को जम्मू शहर के 75 वार्डों में चलेगा स्वच्छता अभियान
- तीन हजार कर्मचारियों समेत करीब डेढ़ लाख लोग इस अभियान का बनेंगे हिस्सा
- 12 जगहों पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को स्वच्छता के बारे में किया जाएगा जागरूक
जम्मू, जागरण संवाददाता। Swachta Abhiyan in Jammu जम्मू नगर निगम (Jammu Municipal Council) एक अक्टूबर को शहर के सभी 75 वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी वार्डों में तैनात सफाई कर्मियों के अलावा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी है। संबंधित कॉरपोरेटर की अध्यक्षता में हर वार्ड में स्वच्छता अभियान पूरा होगा। देशव्यापी स्वच्छता अभियान के साथ जम्मू नगर निगम शहर में इस अभियान को चलाने जा रहा है।
उपराज्यपाल और प्रमुख सचिव से मांगा गया समय
बता दें कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत निगम पहले ही शहर के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम जारी रखे हुए है। इसमें गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने बारे लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। पहली अक्टूबर के बाद 2 अक्टूबर को कन्वेंशन सेंटर अथवा छन्नी हिम्मत स्थित कम्युनिटी हाल में विशेष कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। इसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अथवा प्रमुख सचिव से समय मांगा जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- दिल्ली के बाद जम्मू में भी कुत्तों का आतंक, 12 हजार लोगों को बनाया शिकार; कई की हो गई मौत
तीन हजार कर्मचारी और डेढ़ लाख लोग होंगे इस अभियान का हिस्सा
शहर के 75 वार्डों में तीन हजार कर्मचारी मैदान में उतरेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि करीब डेढ़ लाख लोग इस अभियान का हिस्सा बनेंगे। कॉरपोरेटर अपने वार्ड में नेताओं, गणमान्यों को साथ लेकर इस अभियान को पूरा करवाएंगे। हर वार्ड में 20 से 30 सफाई कर्मचारी हाथों में झाडू लेकर वार्डों के प्रमुख प्वाइंट से अभियान शुरू करेंगे। इतना ही नहीं नगर निगम के करीब 200 छोटे-बड़े वाहन भी इस अभियान का हिस्सा रहेंगे।
पब्लिक हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन ने लोगों से की अपील
बता दें कि देश भर में पहली अक्टूबर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और जम्मू नगर निगम ने भी इस पर विशेष अभियान रखा है। हालांकि वार्डों में स्वच्छता ही सेवा अभियान जारी है। इस पर पब्लिक हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी, जम्मू के चेयरमैन अरुण खन्ना ने लोगों से अनुरोध किया है। कि वे अपने-अपने वार्ड में स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।