विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो दिवसीय जंस्कार लद्दाख महोत्सव में पर्यटक स्थानीय कलाकारों के साथ झूमे, दिखा हिमाचल की कला-संस्कृति का संगम

By vivek singhEdited By: Monu Kumar Jha
Updated: Sun, 15 Oct 2023 05:18 PM (IST)

कारगिल के दूरदराज जंस्कार में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख हिमाचल के उच्च पर्वतीय इलाकों की कला संस्कृति का संगम हुआ। दो दिवसीय जंस्कार लद्दाख महोत्सव म ...और पढ़ें

जंस्कार लद्दाख महोत्सव में कलाकारों के साथ झूमे पर्यटक
जंस्कार लद्दाख महोत्सव में कलाकारों के साथ झूमे पर्यटक

HighLights

  1. दो दिवसीय जंस्कार लद्दाख महोत्सव में पर्यटक स्थानीय कलाकारों के साथ झूमे
  2. महोत्सव के दौरान स्थानीय लोगों ने लोकल सामानों का लगाया स्टॉल
  3. दिखा हिमाचल की कला-संस्कृति का संगम

राज्य ब्यूरो,जम्मू। Jammu News:  कारगिल के दूरदराज जंस्कार में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख हिमाचल के उच्च पर्वतीय इलाकों की कला, संस्कृति का संगम हुआ। दो दिवसीय जंस्कार लद्दाख महोत्सव ( Zanskar Ladakh Festival ) में पर्यटक स्थानीय कलाकारों के साथ झूमे।

लद्दाख की स्मृद्ध कला, संस्कृति, इतिहास से क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देने के अभियान के चलते लद्दाख पदम इलाके में हुए संस्कार महोत्सव में जंस्कार घाटी, कारगिल , द्रास , आर्यन घाटी के कलाकारों के साथ हिमाचल प्रदेश के दूरदराज लाहौल स्पिति व किनौर के सांस्कृतिक दलों ने भी अपने अपने इलाकों की लोक कला संस्कृति का प्रदर्शन किया।

इस दौरान लोक, नृत्य, लोक गीतों के साथ कारगिल के दूरदराज इलाकों के कलाकारों ने तलवारबाजी के साथ घुड़सवारी व तीरंदाजी के हुनर भी दिखाए। महोत्सव शुक्रवार को शुरू हुआ था। इसके देश, विदेश के पर्यटकों के साथ स्थानीय निवासियों ने भी उत्साह दिखाया। पर्यटक दूरदराज इलाकों के निवासियों के जीवन, खान पान व रहन सहने से खासे प्रभावित हुए।

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: सामाजिक जीवन में स्वदेशी अपनाए, छोटे-छोटे प्रयोगों से राष्ट्र का होगा उत्थान : मोहन भागवत

महोत्सव के दौरान स्थानीय लोगों ने लोकल सामानों का लगाया स्टॉल

महोत्सव में हिस्सा लेने वाले कलाकारों ने रविवार को अपने अपने रुख कर लिया। महोत्सव के समापन समारोह में पर्यटन विभाग के सचिव काचू महबूब अली खान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। महोत्सव के दौरान स्थानीय निवासियों ने अपने इलाकों के उत्पादों, खान, पान के स्टॉल भी लगाए थे।

इसके साथ सरकारी विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को उनकी बेहतरी के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जागरूक किया। पर्यटन विभाग ने कारगिल से पर्यटकों को इस महोत्सव तक लाने के लिए बंदोबस्त किए। इस आठवें महोत्सव में लोक नृत्य, लोक गीतों के साथ इस बार नाटकों का भी आयोजन किया गया।

पर्यटन व ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

इसी बीच महोत्सव में हिस्सा लेने के साथ पर्यटन विभाग के सचिव ने जंस्कार के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर वहां पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ पर्यटन व ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

इस समय लद्दाख में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाकर दूरदराज इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम हो रहा है। ऐसा दूरदराज इलाकों की अर्थ व्यवस्था को बेहतर बनाने के अभियान के तहत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Jammu News: नवरात्र से पहले हजारों श्रद्धालु पहुंचे मां वैष्णो देवी के दरबार, प्राचीन गुफा के होंगे डिजिटल दर्शन