विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर के इस इलाके में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नहीं हुई सप्लाई; लोगों का हाल बेहाल

By lalit k Edited By: Rajiv Mishra
Published: Sun, 08 Jun 2025 06:34 PM (IST)

सांबा जिले के कंडी क्षेत्र में गर्मी के कारण पानी की किल्लत बढ़ गई है। कई गांवों में लोगों को ...और पढ़ें

कंडी क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट, तीसरे दिन भी पर्याप्त आपूर्ति नहीं (फाइल फोटो)
कंडी क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट, तीसरे दिन भी पर्याप्त आपूर्ति नहीं (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सांबा के कंडी क्षेत्र में पानी की किल्लत |
  2. तीसरे दिन भी ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं |
  3. पानी की चोरी से समस्या और बढ़ी |

संवाद सहयोगी, विजयपुर। सांबा जिले के कंडी क्षेत्र में गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। हालत यह है कि कई गांव पंचायतों में लोगों को तीसरे दिन भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। कई शरारती तत्व पाइप लाइन में मोटरें लगाकर पानी खींच रहे हैं। इससे भी समस्या हो रही है।

जलशक्ति विभाग भी मूकदर्शक बना हुआ है। इन दिनों जिले के कंडी क्षेत्र गांव रजिंद्रपुरा, संगवाल, पेखडी, राया, सुचानी, पाटी, रांजडी में पानी की किल्लत बनी हुई है। स्थानीय निवासी सोम राज, शम्मी कुमार, योदा राम, रजिंद्र कुमार, रमेश लाल, राजू कुमार, गौरव कुमार, प्रदीप कुमार, कुलदीप राज ने कहा कि पहले ही कंडी क्षेत्रों में पीने के पानी की हर मौसम में किल्लत बनी रहती है।

गर्मी शुरू होने के साथ ही यह किल्लत गहरा जाती है। तीसरे दिन मिलने वाली सप्लाई भी पर्याप्त नहीं होती। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दिनों में पीने, नहाने, कपड़े धोने सहित अन्य प्रकार की जरूरतों में पानी की अधिक खपत रहती है। लोगों का कहना है कि पानी की चोरी रोकी जानी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।