यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu: सिद्धड़ा में पुलिस ने रोहिंग्या नागरिक समेत 3 को किया गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसी की इमारत में की थी चोरी
सिद्धड़ा में एक केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की निर्माण अधीन इमारत से चोरी करने के मामले में पुलिस ने सिद्धड़ा के रहने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जम्मू: सिद्धड़ा पुलिस ने इलाके में हाल ही में हुई दो चोरी की वारदातों को हल करने का दावा किया है। पुलिस ने चोरी के इन मामलों में रोहिंग्या नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में कबूल किया वारदात
पुलिस ने दो भाइयों को किया गिरफ्तार
वहीं, बीते वीरवार को सिद्धड़ा में एक केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की निर्माण अधीन इमारत से चोरी करने के मामले में पुलिस ने सिद्धड़ा के रहने वाले दो भाइयों मोहम्मद फरियाद और फजाय हुसैन को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से इमारत से चुराई गई शटरिंग को बरामद किया गया, जिस मोटरसाइकिल में वे शटरिंग को चुराकर फरार हुए थे, उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
यह भी पढ़ेंः Anantnag Encounter: कहीं मुखबिर ने धोखा या गुमराह तो नहीं किया? अनंतनाग मुठभेड़ पर उठ रहे हैं कई सवाल