Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आफत की बारिश! कठुआ में बाढ़ से कटा कई गांवों का कनेक्शन, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद; वैष्णो देवी यात्रा प्रभावित

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 08:02 AM (GMT+05:30)

    जम्मू संभाग में भारी बारिश से कठुआ में बाढ़ आ गई, जिससे कई गांवों का संपर्क कट गया और वैष्णो देवी यात्रा का बैटरी कार मार्ग बंद रहा। जम्मू-श्रीनगर हाई ...और पढ़ें

    कठुआ में बाढ़ से कटे कई गांव (एजेंसी)

    कठुआ में बाढ़ से कटे कई गांव (एजेंसी)


    HighLights

    1. कठुआ में भारी बारिश से बाढ़, कई गांवों का संपर्क कटा।

    2. वैष्णो देवी बैटरी कार मार्ग बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बाधित।

    3. डोडा में स्कूल बंद, जम्मू में मकान ढहा, बस पलटी।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू संभाग के कई जिलों में निरंतर आसमान से पानी बरस रहा है। कठुआ जिले के विभिन्न हिस्सों में बुधवार भारी बारिश से बेला व तरनाह नालों में आई बाढ़ से कई गांवों का संपर्क कट गया है।

    बारिश के कारण मलबा और पत्थर गिरने की घटनाओं को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी के बैटरी कार मार्ग को एहतियातन बंद रखा गया है। हालांकि पुराने मार्ग से यात्रा सुचारु रूप से जारी है। कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा भी लगातार प्रभावित है।

    ढह गया 80 साल पुराना मकान

    वहीं, जम्मू शहर के मल्होत्रा मोहल्ले में सुबह बारिश के बाद 80 साल पुराना मकान ढह गया, लेकिन कोई जानी नुकसान न होने से राहत रही। जम्मू-अखनूर राष्ट्रीय मार्ग मुट्ठी क्षेत्र में सुबह बारिश के बीच एक बस के पलट जाने से उसमें सवार नौ लोग घायल हो गए। वहीं, डोडा में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिले में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बुधवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखे गए।

    buses

    बारिश के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार प्रभावित हो रहा है। उधमपुर के देवाल के अलावा रामबन-बनिहाल के बीच विभिन्न हिस्सों में हाईवे पर मरम्मत कार्य जारी हैं। जिला कठुआ के हीरानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और गर्ल्स हाई स्कूल परिसर में बारिश का पानी घुसने से मरीजों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को परेशानी हुई।

    खबरें और भी

    प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    वहीं, रियासी में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें चालकों को, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने, पहाड़ी इलाकों में पत्थर गिरने के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने और भारी बारिश में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। जम्मू में मंगलवार की देर रात के बाद सुबह भी बारिश हुई।

    jammus

    यहां दिनभर हल्के बादलों के साथ गर्मी और उमस ने परेशान किया। यहां दिन का तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के बनिहाल में अधिकतम तापमान 26.1, बटोत में 25.1, कटड़ा में 28.2 और भद्रवाह में 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 25.7, पहलगाम में 20.6 और गुलमर्ग में 18.0 डिग्री रहा।