Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Weather: मौसम के बदले मिजाज, बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, कुछ दिन छाए रहेंगे बादल

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 04:00 AM (IST)

    पिछली चार रातों से बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार रात को बारिश हुई जिसके बाद हर रात बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। गौरतलब है कि लौटते मानसून की यह अ ...और पढ़ें

    जम्मू में पिछली चार रातों से बारिश का सिलसिला जारी है। (फाइल फटो)
    जम्मू में पिछली चार रातों से बारिश का सिलसिला जारी है। (फाइल फटो)

    जम्मू,जागरण संवाददाता। पिछली चार रातों से बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार रात को बारिश हुई जिसके बाद हर रात बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। गौरतलब है कि लौटते मानसून की यह अंतिम बारिश है। लगातार हो रही बारिश के चलते धीरे-धीरे मौसम के मिजाज भी बदलने लगे हैं। चिलचिलाती धूप से राहत मिली है तो सुबह शाम उमस से भी हल्की राहत मिली है। बीच-बीच हवा के ठंडे झौके अहसास करवाने लगे हैं सर्दियों का मौसम अब ज्यादा दूर नहीं है।

    दिन में अभी भी उमस परेशान करने वाली है। वीरवार देर रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही। उसके बाद बादल छाए रहे और बारिश के आसार बने रहे लेकिन बादल छंटते ही गर्मी ने एक बार फिर परेशान किया।बेशक इस सप्ताह हुई बारिश शहर वालों के लिए राहत भरी रही हो लेकिन मक्की, दालों की खेती करने वाले किसानों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। खासकर बारिश के साथ तेज हवा परेशान करने वाली रहती है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी इस सप्ताह बीच-बीच में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

    बारिश के बाद अगले सप्ताह से मौसम के मिजाज भी बदलने लगेंगे। धीरे-धीरे उमस से राहत मिलेगी। पिछली चार रातों से कुछ स्थानों पर हुई बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 

    लेह का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में जम्मू में 71.6 एमएम बारिश हुई।बारिश सुबह करीब आठ बजे तक जारी रही। बारिश के चलते शहर के कुछ निचले क्षेत्रों में पानी जमा हो गया। जिसके चलते सड़कों से निकलना भी मुश्किल हो रहा था।   

    खबरें और भी