यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu: घाटी में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी, लोगों को नहीं मिल रही कोई राहत; अगले 24 घंटे भी शुष्क रहेगा मौसम
Jammu Weather Today घाटी लगातार शुष्क मौसम के बीच भीषण गर्मी की चपेट में है और सोमवार को भी शुष्क मौसम के बीच दिनभर तेज धूप से लोग बेहाल रहे। मौसम वि ...और पढ़ें

श्रीनगर, जागरण संवाददाता। Jammu Weather Today:श्रीनगर, जागरण संवाददाता। Jammu Weather Today: घाटी लगातार शुष्क मौसम के बीच भीषण गर्मी की चपेट में है और सोमवार को भी शुष्क मौसम के बीच दिनभर तेज धूप से लोग बेहाल रहे। श्रीनगर में आज भी लगातार अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस के साथ घाटी का सबसे गर्म क्षेत्र बना रहा। इधर मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।
भीषण गर्मी से जूझ रही समूची घाटी
बता देते हैं कि कुछ स्थानों पर दो एक बार हुई बारिश को छोड़ अगस्त महीना शुरू होने से अभी तक घाटी में मौसम के मिजाज आमतौर पर शुष्क ही बने रहे और इस बीच तापमान भी सामान्य से लगातार ऊपर सेल्सियस के आसपास बना रहा है। जिसके चलते समूची घाटी लगातार भीषण गर्मी की चपेट में रही।
अगले 24 घंटे भी शुष्क रहेगा मौसम
सोमवार को भी समूची घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क बने रहे और श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में दिनभर तेज धूप छाई रही। जबकि तापमान भी सामान्य से ऊपर बना रहा जिसके चलते भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा। इधर मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी में मौसम के मिजाज इस तरह शुष्क बने रहने तथा इस बीच भीषण गर्मी का प्रकोप बने रहने की संभावना जताई है।
कहां कितना रहा तापमान?
मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर 33.4 व न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस,काजीगुंड में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर 33.2 व न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर 29.1 व न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस,कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर 33.1 व न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस, कुकरनाग में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर 32.0 व न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस जबकि गुलमर्ग में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर 23.5 व न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।