Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Weather Update: कठुआ में टूटा 40 साल का रिकॉर्ड, 48.5 डिग्री पहुंचा तापमान, झुलसा रही लू, सड़कों पर गर्मी का कर्फ्यू

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 08:31 AM (IST)

    Jammu Weather Update जम्मू में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। कठुआ में पिछले 40 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। कठुआ का अधिकतम तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच ...और पढ़ें

    Jammu Weather Update: जम्मू में गर्मी से लोग परेशान, नहीं मिल रही राहत।
    Jammu Weather Update: जम्मू में गर्मी से लोग परेशान, नहीं मिल रही राहत।

    HighLights

    1. प्रदेश में आग उगलते सूरज से जनजीवन बुरी तरह हलकान।
    2. लू के थपेड़े बदन कर रहे लाल सामान्य से ऊपर चल रहा पारा।
    3. सोमवार को हुई थी हल्की बारिश।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। भीषण गर्मी में न दिन में चैन और न रात को आराम। लू ऐसी कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा सा पसर जाता है कि मानो कर्फ्यू लग गया हो। लू के थपेड़े बदन लाल कर देते हैं। कठुआ में तो पारा थर्मामीटर में उबलने सा लगा है। मंगलवार को यहां का तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

    मौसम विभाग के अनुसार कठुआ के पिछले 40 वर्षों के ज्ञात आंकड़ों के अनुसार शहर में तापमान पहली बार इतना पहुंचा है। सोमवार को यहां पारा 47.1 के निशान पर था। हालांकि, सोमवार की शाम को हुई हल्की वर्षा के चलते यहां के न्यूनतम तापमान में कमी आई और यह छह अंक घटकर 21 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

    बचाव के लिए करें ये उपाय

    जम्मू ही नहीं कश्मीर में भी इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। गर्मी से बचाव को लेकर इन दिनों लोग ठंडे पेय पदार्थों व नींबू शिकंजी का सेवन करते नजर आ रहे हैं। सुबह होने के साथ ही सूरज आग उगलने लगता है और शाम तक तपिश कम नहीं होती। जम्मू में मंगलवार को पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

    कश्मीर में भी राहत नहीं

    हालांकि, यह एक दिन पहले से 0.8 डिग्री कम है किंतु दोपहर को जो तेज लू चली उससे लोग बेहाल दिखे। राह गुजरते लोगों के सामने मृगमारीचिका नजर आने लगी। कश्मीर में भी राहत नहीं है। श्रीनगर का ही तापमान लगातार 31 डिग्री से ऊपर चल रहा है। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में अरावली में कटेगी 700 फार्म हाउस की बिजली, फिर ढहाए जाएंगे

    कहां का कितना तापमान

    गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 32.0, बटोत का 32.2, भद्रवाह का 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    आज से तीन दिन हल्की वर्षा के आसार शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि 19 से 21 जून तक कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। इसके बाद अगले पांच दिन हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके चलते 23 से 29 जून तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा से थोड़ा नीचे आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Update: जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम लेने वाला है करवट, धूल भरी आंधी के साथ होगी बारिश, बसों में मिलेगा ठंडा पानी