Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Weather: गहराई धुंध...जम्मू ने भी ओढ़ी कोहरे की चादर, अभी नहीं मिलेगी रहात; पढ़ें अगले चार दिनों का मौसम अपडेट

    Updated: Fri, 29 Dec 2023 08:31 AM (GMT+05:30)

    Jammu-Kashmir Weather सर्दी शुरू होने के बाद इस सीजन में पहली बार वीरवार को जम्मू शहर और आसपास का क्षेत्र कोहरे की चादर में दिनभर लिपटा रहा। मौसम विभ ...और पढ़ें

    Jammu Weather: गहराई धुंध...जम्मू ने भी ओढ़ी कोहरे की चादर
    Jammu Weather: गहराई धुंध...जम्मू ने भी ओढ़ी कोहरे की चादर

    HighLights

    1. जम्मू ने ओढ़ी कोहरे की चादर, चार दिन तक राहत की उम्मीद नहीं
    2. मौसम शुष्क रहने से कड़ाके की ठंड का रहेगा प्रकोप
    3. 2.0 डिग्री सामान्य से कम 17 डिग्री रहा जम्मू में दिन का तापमान

    जागरण संवाददाता, जम्मू। Jammu-Kashmir Weather Update Today: सर्दी शुरू होने के बाद इस सीजन में पहली बार वीरवार को जम्मू शहर और आसपास का क्षेत्र कोहरे की चादर में दिनभर लिपटा रहा। सुबह से शाम तक घने कोहरे के कारण सर्दी सिर चढ़कर बोलने लगी।

    अगले चार दिन तक जम्मू में छाएगा घना कोहरा

    अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। दिन भर सूर्यदेव अपनी गर्मी नहीं दे सके। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक मौसम शुष्क रहने के साथ सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। रात के समय भी मैदानी इलाकों में हल्के से घना कोहरा रहेगा। विशेषकर जलस्रोतों के आसपास ज्यादा कोहरा रहेगा।

    कोहरे के साथ हुआ सुबह का आगाज

    वीरवार की सुबह का आगाज ही घने कोहरे के साथ हुआ। सुबह शहर के समय लगभग सभी क्षेत्र कोहरे की आगोश में रहे। विशेषकर खुले मैदानी इलाकों में तो कुछ नजर ही नहीं आ रहा था। तड़के दृश्यता इतनी कम थी कि वाहन लाइटें जलाकर भी रेंगने को मजबूर हो रहे थे।

    मंद-मंद चल रही बर्फीली हवाएं

    हालांकि दस बजे के करीब कोहरा छंटना शुरू जरूर हुआ, लेकिन पूरी तरह से कोहरा हटा नहीं। थोड़ी राहत जरूरी मिली। फिर शाम चार बजे के करीब जम्मू के अधिकतर क्षेत्र में कोहरा छा गया। मंद-मंद बर्फीली हवा और वातावरण में नमी अधिक होने के चलते लगभग पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए।

    खबरें और भी

    कोहरे से प्रभावित रहा यातायात 

    सर्दी से लोग कांप उठे। लोगों ने घरों, दफ्तरों, प्रतिष्ठानों और दुकानों के अंदर रहकर ही समय व्यतीत करना बेहतर समझा। शाम ढलते ही एक बार फिर कोहरा घना हो गया। इस कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।

    जम्मू में बारिश के आसार नहीं 

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम पर पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। फिलहाल वर्षा के कोई आसार नहीं हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते कोहरा छाएगा।

    यह भी पढे़ें- Jammu Kashmir Weather Today: श्रीनगर में दिखा घना कोहरा तो जम्मू में हल्की धुंध, जानिए घाटी में कैसा रहेगा आज का मौसम?

    अलाव जलाकर पाई राहत

    जम्मू में पहली बार कोहरा और सर्दी के चलते बाजारों में कई जगह लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते नजर आए। सर्दी के चलते कामकाज में भी मंदी रहा। शाम के समय अधिकतर दुकानदार अलाव जलाकर गप मारते नजर आए। पुरानी मंडी, गांधीनगर, नानक नगर, नई बस्ती बाजार, सतवारी चौक समेत अन्य बाजारों में अलाव जले दिखे। चूंकि लोहड़ी भी नजदीक आ रही है और मुंगफली की दुकानें सजी हुई हैं तो कई लोग अलाव के पास बैठकर मूंगफली खाने में भी व्यस्त रहे।

    पांचों पुलों पर कोहरा

    तवी नदी पर बने पांचों पुलों पर तड़के और देर शाम कोहरे के कारण चलना भी मुश्किल लग रहा था। विक्रम चौक में दोनों तवी पुल पर जहां वाहन लाइटें जलाकर चलने को मजबूर हुए तो वहीं गुज्जर नगर, सिद्धड़ा और फ्लाएं मंडल पुल पर भी स्थित भिन्न नहीं रही। दिन के समय हालांकि कोहरा थोड़ा कम जरूर हुआ, लेकिन तड़के व रात होते ही फिर पुलों ने कोहरे की चादर ओढ़ ली।

    यह भी पढे़ें-  Jammu Kashmir Weather Today: मैदानी इलाकों में आज हो सकती है बर्फबारी के साथ बारिश, लोगों को इस दिन तक नहीं मिलेगी राहत