Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू में अगले 5 दिनों तक साफ रहेगा मौसम, अब आपको सताएगी उमस भरी गर्मी

    Updated: Tue, 23 Sep 2025 07:45 AM (IST)

    जम्मू संभाग में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं ...और पढ़ें

    साफ रहेगा आसमान, आज से सताएगी गर्मी। फाइल फोटो
    साफ रहेगा आसमान, आज से सताएगी गर्मी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा
    2. उमस भरी गर्मी बढ़ने की संभावना
    3. तापमान में वृद्धि होने का अनुमान

    जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू संभाग में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। धूप खिलने के कारण उमस भरी गर्मी बढ़ेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर तक आसमान साफ और शुष्क रहेगा।

    फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसी बीच सोमवार को भी जम्मू में तीखी धूप निकली जो लोगों के पसीने छुड़ा गई। सुबह से शाम तक आसमान में विराजमान रहे सूर्य देवता ने गर्मी का एहसास करवा दिया।

    बदले मौसम के मिजाज के चलते ही सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    वहीं, न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बदलते मौसम में अगले चौबीस घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 35 तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।