Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ने रचा नया इतिहास, 9 दिनों में 40 हजार यात्रियों ने किया सफर, आक्यूपेंसी 96% तक पहुंची

    By Dinesh Mahajan Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Mon, 11 May 2026 12:48 PM (GMT+05:30)

    जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस यूएसबीआरएल मार्ग पर लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड बना रही है। इसने अपनी शुरुआत के नौ दिनों में लगभग 40,000 यात्रियों को य ...और पढ़ें

    जम्मू से श्रीनगर तक आलीशान सफर का नया नाम बनी वंदे भारत, वीकेंड पर 11 हजार यात्रियों ने बनाया रिकॉर्ड।

    जम्मू से श्रीनगर तक आलीशान सफर का नया नाम बनी वंदे भारत, वीकेंड पर 11 हजार यात्रियों ने बनाया रिकॉर्ड

    HighLights

    1. नौ दिनों में 40 हजार यात्रियों ने वंदे भारत से सफर किया।

    2. ट्रेन की ऑक्यूपेंसी दर 96 प्रतिशत तक पहुंच गई।

    3. चिनाब और अंजी खड़ पुल यात्रा का मुख्य आकर्षण।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के लिए यह बड़ी उपलब्धि साबित हो रही है कि नवनिर्मित ऊधमपुर -श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) पर संचालित जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ने शुरुआत के साथ ही लोकप्रियता के नए रिकार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। आधुनिक सुविधाओं और कम समय में आरामदायक यात्रा के कारण यात्रियों का रुझान लगातार बढ़ रहा है।

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस सप्ताह शनिवार और रविवार के दौरान लगभग 11 हजार यात्रियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर किया। यात्रियों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेन की आक्यूपेंसी दर 96 प्रतिशत तक पहुंच गई। वहीं, दो मई 2026 को नियमित सेवा शुरू होने के बाद अब तक करीब 40 हजार यात्री इस ट्रेन से यात्रा कर चुके हैं। पिछले नौ दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो ट्रेन की औसत आक्यूपेंसी 86.5 प्रतिशत दर्ज की गई है।

    वंदे भारत एक्सप्रेस जम्मू और श्रीनगर के बीच लगभग 267 किलोमीटर की दूरी महज चार घंटे 50 मिनट में तय कर रही है। सड़क मार्ग की तुलना में यह यात्रा न केवल काफी कम समय में पूरी हो रही है, बल्कि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ आरामदायक सफर का अनुभव भी मिल रहा है। आधुनिक सीटिंग व्यवस्था, उन्नत सुरक्षा प्रणाली और बेहतर खानपान सुविधाएं यात्रियों को आकर्षित कर रही हैं।

    वंदे भारत ने बदली कश्मीर कनेक्टिविटी की तस्वीर

    इस यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण इंजीनियरिंग के दो अद्भुत नमूने, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल चिनाब ब्रिज और अंजी खड़ ब्रिज बने हुए हैं। इन पुलों से गुजरते समय यात्री प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांचक दृश्यों का आनंद ले रहे हैं। पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी इस सफर को यादगार अनुभव बता रहे हैं।

    खबरें और भी

    जम्मू रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि आगामी पर्यटन सीजन में ट्रेन की शत-प्रतिशत आक्यूपेंसी रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जम्मू मंडल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर सेवाओं के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और वंदे भारत के माध्यम से यात्रियों को समय की बचत के साथ आलीशान सफर उपलब्ध कराया जा रहा है।