विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू में दो मिनट में कार चोरी, वैगनआर में आए चोर; सड़क पर खड़ी 'एस्टीम' लेकर उड़न छू हुए

By Anchal SinghEdited By: Dallu Slathia
Published: Fri, 06 Nov 2026 01:43 PM (IST)

जम्मू के जानीपुर चौक के पास सड़क पर खड़ी मारुति एस्टीम कार चोरी हो गई। चोर वैगनआर में आए और ...और पढ़ें

जम्मू में कार चोरी की वारदात CCTV में कैद। (फाइल फोटो)

जम्मू में कार चोरी की वारदात CCTV में कैद। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जानीपुर चौक, जम्मू से मारुति एस्टीम कार चोरी।

  2. चोर वैगनआर में आए, सीसीटीवी में कैद हुए।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, जम्मू। शहर में चोरी की घटनाओं में वृद्धि का एक और मामला जानीपुर चौक के नजदीक मुख्य सड़क से सामने आया है। जहां रात करीब 3 बजे चोर एक वैगनआर कार में आते हैं और फिर सड़क पर खड़ी मारुति सुजुकी की एस्टीम कार नंबर जेके02एई-3638 को चोरी कर रफूचक्कर हो जाते हैं।

घटना बुधवार रात करीब 3.00 बजे की है। जानीपुर-रूपनगर मुख्य सड़क पर बसंत नगर में डामिनोज पीजा के नजदीक रहने वाले बृजेश सिंह घर में मरम्मत कार्य के चलते अपनी कार को मुख्य सड़क पर खड़ा करते हैं।

दो दिनों से वह कार को यहीं खड़ा कर रहे थे ताकि घर में जारी मरम्मत कार्य आसानी से पूरा हो। वीरवार सुबह जब वह उठते हैं और गेट के बाहर आते हैं तो देखते हैं कि उनकी कार गायब है।

दो मिनट में कार चोरी और फिर रफूचक्कर

आसपास पूछने के साथ काफी हाथ-पांव मारते हैं लेकिन कुछ हाथ नहीं लगता। फिर पास की दुकान और घरों में लगे सीसीटीवी में जांच करवाते है तो पता चलता है कि चोर एक वैगनार कार में आते हैं और गाड़ी के पास वैगनार खड़ी करते हैं।

एक व्यक्ति वैगनार से बाहर आता है। इस दौरान वैगनआर कार की सभी लाइटें जली रखी जाती हैं कि कोई देखे तो लगे कि घर के ही कोई सदस्य हों। दो मिनट में वह गाड़ी खोलते हैं और फिर लेकर गायब हो जाते हैं।

बीसी रोड से विक्रम चौक और फिर नरवाल तक पहुंचे चोर 

बृजेश ने बताया कि उन्होंने जानीपुर पुलिस स्टेशन सीसीटीवी फुटेज के साथ मामला दर्ज करवाया है। इतना ही नहीं पुलिस ने भी छानबीन शुरू की है। अन्य जगह की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई। चाेर इस गाड़ी को लेकर बीसी रोड से हाेते हुए विक्रम चौक से यूनिवर्सिटी मार्ग और फिर नरवाल तक जाते दिखे हैं। उन्होंने बताया कि कार में जरूरी सामान और डॉक्यूमेंट्स भी थे।

इतना ही फुटेज में वैगनआर को रेलवे स्टेशन के नजदीक भी देखा गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बृजेश व उनका परिवार इस घटना से सदमे में है और अपने स्तर पर भी जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज चेक करवा रहा है ताकि चोरों को पकड़ा जा सके। बृजेश का कहना है कि उन्होंने हाल ही में कार के सभी टायर नए डलवाने के साथ सारा काम करवाया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।