यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शोपियां में एक आतंकी ढेर, अभी भी जंगल में छिपा एक दहशतगर्द; चोटीगाम में सुबह से जारी है सुरक्षाबलों की मुठभेड़
Encounter in Shopian कश्मीर घाटी के शोपियां जिले के चोटीगाम इलाके में शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों ने कु ...और पढ़ें

HighLights
- शोपियां में जारी एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर
- अभी भी जंगल में छिपा एक दहशतगर्द
- शोपियां के चोटीगाम में चल रहा है एनकाउंटर
एजेंसी, शोपियां। Encounter in Shopian: कश्मीर घाटी के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों की तरफ से आतंकियों का सफाया करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल, आज सुबह तड़के शोपियां के चोटीगाम इलाके सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने कुछ ही घंटों में एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी का नाम बिलाल अहमद भट्ट है और वह पीपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट का सदस्य है। वहीं, अभी- अभी एक आतंकी के छिपे होने की सूचना है।
अभी भी जंगल में छिपा एक आतंकी
सुरक्षाबलों को शोपियां के चोटीगाम इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान फायरिंग की गई और फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जंगलों में दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। अब एक और आतंकी को मार गिराने के लिए वहां तलाशी अभियान जारी है।
An encounter has started in the Chotigam area of Shopian district. Shopian Police, Army and CRPF are on the job. Further details shall follow: Kashmir Zone Police
— ANI (@ANI) January 4, 2024