विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में पीएमएवाई-जी योजना की अहम सफलता, लक्ष्य का 97 प्रतिशत पूरा, 3.23 लाख से अधिक घर बने

By Satnam Singh Edited By: Rahul Sharma
Published: Mon, 16 Mar 2026 11:48 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 3,23,299 घरों का निर्माण पूरा हो चुका है, जो कुल लक्ष्य का ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर सरकार ने दिए निर्देश- यह सुनिश्चित करें कि कोई भी स्वीकृत घर अधूरा न रहे।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने दिए निर्देश- यह सुनिश्चित करें कि कोई भी स्वीकृत घर अधूरा न रहे।

HighLights

  1. 3,23,299 घर पूरे, 97% लक्ष्य हासिल।

  2. शेष 11,340 घरों पर तेजी से काम जारी।

  3. 15 अप्रैल तक कार्य पूरा करने के निर्देश।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू और कश्मीर में ग्रामीण इलाकों के लिए चलाई जा रही प्रधान मंत्री आवास योजना- ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत अब तक 323299 घरों का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जिससे कुल लक्ष्य का लगभग 97  प्रतिशत हासिल हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत बचे हुए 11340 घरों पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।

ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के सचिव मोहम्मद एजाज असद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष घरों का निर्माण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह चरण जल्दी पूरा होने वाला है और वर्तमान मंजूर- शुदा कार्य को नए चरण शुरू होने से पहले पूरा कर देना चाहिए।

बैठक में यह भी बताया गया कि कुल 323299 घरों का काम पूरा हो चुका है और शेष के घरों पर कार्य प्रगति पर है। सचिव ने सहायक आयुक्त विकास और ब्लॉक विकास अधिकारियों से कहा कि हर एक मामले की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी स्वीकृत घर अधूरा न रहे।

अप्रैल 15 तक सभी लंबित कार्य पूरे हो जाएं

उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी प्रोजेक्ट में तकनीकी या प्रशासनिक अड़चनें हैं तो उन्हें तुरंत दूर किया जाए ताकि अप्रैल 15 तक सभी लंबित कार्य पूरे हो जाएं। इससे पहले चलाई जा रही योजना के अधूरे घरों को नए चरण में शामिल नहीं किया जाएगा।

सचिव ने जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण विकास निदेशकों को साप्ताहिक समीक्षा बैठकें आयोजित करने तथा प्रगति से विभाग को लगातार अपडेट रखने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा लाभार्थियों को बचे हुए किस्तों की समय पर जारी करने पर भी जोर दिया गया है।