विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांबाजी को सलाम, माउंट कांग यत्से-2 फतह किया; 20,500 फीट पर फहराया तिरंगा

Published: Thu, 17 Sep 2026 02:15 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेनियरिंग रेस्क्यू टीम ने 20,500 फीट ऊंचे माउंट कांग यत्से-2 पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। यह उपलब्धि पुलिस ...और पढ़ें

माउंट कांग यत्से-2 चोटी फतेह करने वाली जम्मू-कश्मीर पुलिस के पर्वतारोही। (फोटो- जम्मू-कश्मीर पुलिस)

माउंट कांग यत्से-2 चोटी फतेह करने वाली जम्मू-कश्मीर पुलिस के पर्वतारोही। (फोटो- जम्मू-कश्मीर पुलिस)

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर पुलिस टीम ने माउंट कांग यत्से-2 फतह किया।

  2. 20,500 फीट की ऊंचाई पर शानदार सफलता हासिल की।

  3. साहस, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेनियरिंग रेस्क्यू टीम ने साहस, दृढ़ संकल्प और असाधारण शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए माउंट कांग यत्से-2 की सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी कर ली। टीम ने करीब 20,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस चुनौतीपूर्ण शिखर को फतह कर जम्मू-कश्मीर पुलिस के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

इस अभियान की सफलता जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुशासन, शारीरिक मजबूती, पेशेवर दक्षता और कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अत्यधिक ऊंचाई और चुनौतीपूर्ण पर्वतीय परिस्थितियों के बीच टीम के सदस्यों ने बेहतरीन टीमवर्क, धैर्य और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया।

मजबूत जज्बे से माउंटेनियरिंग रेस्क्यू टीम ने हासिल की सफलता

इस चुनौती वाले अभियान के दौरान कठिन उच्च पर्वतीय क्षेत्र और प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेनियरिंग रेस्क्यू टीम ने अपने मजबूत हौसले और लगन से अभियान को सफल बनाया। इस उपलब्धि को जम्मू-कश्मीर पुलिस के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

एडीजीपी ने माउंटेनियरिंग रेस्क्यू टीम को दी बधाई

जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नितीश कुमार ने पूरी माउंटेनियरिंग रेस्क्यू टीम को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने टीम के साहस, समर्पण, अनुशासन और अदम्य जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि इस उपलब्धि से जम्मू-कश्मीर पुलिस का गौरव बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि 20,500 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा और जम्मू-कश्मीर पुलिस का परचम फहराना टीम के साहस और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण है।