विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में J&K का जलवा! श्रेया बनीं पहली महिला गोल्ड मेडलिस्ट, विशाल ने जीता सिल्वर 

Published: Thu, 13 Aug 2026 12:04 PM (IST)

श्रेया गुप्ता ने नाइजीरिया में आयोजित कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। विशाल थापर ने ...और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय फेंसिंग खिलाड़ी श्रेया गुप्ता।

अंतरराष्ट्रीय फेंसिंग खिलाड़ी श्रेया गुप्ता। 

HighLights

  1. श्रेया गुप्ता ने कॉमनवेल्थ फेंसिंग में जीता ऐतिहासिक स्वर्ण।

  2. विशाल थापर ने टीम सेबर में रजत पदक हासिल किया।

  3. जम्मू-कश्मीर के लिए गौरवपूर्ण क्षण, खेल जगत ने सराहा।

जागरण संवाददाता, जम्मू। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की अंतरराष्ट्रीय फेंसिंग खिलाड़ी श्रेया गुप्ता ने फेंसिंग के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है। वह जम्मू-कश्मीर की पहली महिला फेंसर हैं, जिन्होंने नाइजीरिया के लागोस में 9 से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित कामनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारतीय टीम की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका ने जम्मू-कश्मीर फेंसिंग के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि का काम किया है और पूरे केंद्र शासित प्रदेश के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है।

विशाल थापर ने रजत पदक जीता

इस गौरव को कायम रखते हुए जम्मू-कश्मीर के फेंसिंग खिलाड़ी विशाल थापर ने पुरुषों की टीम सेबर श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता, जिससे जम्मू-कश्मीर ने चैंपियनशिप में स्वर्ण-रजत का दोहरा पदक हासिल किया। दोनों फेंसरों की उल्लेखनीय उपलब्धियों की जम्मू-कश्मीर के खेल जगत ने सराहना की है।

श्रेया और विशाल को खेल विभाग ने दी बधाई

युवा, सेवा एवं खेल विभाग के आयुक्त सचिव डा शाहिद इकबाल चौधरी ने श्रेया गुप्ता और विशाल थापर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी और खेल के प्रति उनके समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल ने भी दोनों फेंसरों को बधाई दी और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके असाधारण प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनके खेल करियर में निरंतर सफलता की कामना की और सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

जम्मू-कश्मीर एमेच्योर फेंसिंग एसोसिएशन की ओर से भी श्रेया गुप्ता और विशाल थापर को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों पर बधाई दी और जम्मू-कश्मीर तथा देश का नाम रोशन करने वाले इन दोनों खिलाड़ियों पर गर्व व्यक्त किया।