कपूरथला में कार और बाइक की टक्कर, एक की मौत
कपूरथला के संधू चट्ठा चौक पर रविवार सुबह कार और बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार, 42 वर्षीय गंगाधर पाठक की मौत हो गई। उनका साथी राम प्रकाश घायल हो गया, ...और पढ़ें
-1769968471999_m.webp)
कपूरथला में कार और बाइक की टक्कर। फाइल फोटो
HighLights
संधू चट्ठा चौक पर कार-बाइक की भीषण टक्कर
बाइक सवार गंगाधर पाठक की मौके पर ही मौत
एक अन्य बाइक सवार घायल, उपचार के बाद छुट्टी
संवाद सहयोगी, कपूरथला। थाना सदर के गांव संधू चट्ठा के चौक पर रविवार सुबह कार व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक ने राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया जहां डॉक्टर ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, घायल युवक को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी। मृतक दो बेटियों व एक बेटे का पिता था। मृतक की पहचान 42 वर्षीय गंगाधर पाठक पुत्र किरपा शंकर पाठक निवासी गांव खानोवाल के रुप में हुई है। मृतक के बेटे पवन पाठक ने बताया कि उसका पिता हलवाई का काम करता था।
रविवार सुबह वह अपने साथी राम प्रकाश निवासी गांव खानोवाल के साथ जालंधर के गांव उग्गी चिट्टी में काम करने के लिए बाइक पर जा रहे थे। जब वह गांव संधू चट्ठा चौंक पार करने लगे तो कार के साथ उनकी टक्कर हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है तथा थाना सदर को हादसे के संबंध में सूचित किया गया है।