Jammu-Kashmir Weather 22 Sept: जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम? इन तारीखों में बारिश-बर्फबारी, जानें ताजा अपडेट
जम्मू-कश्मीर में सितंबर के अंत तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, हालांकि 24 और 27-28 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में सितंबर के आखिरी दिनों में बदलेगा मौसम। (फाइल फोटो)
HighLights
सितंबर के अंत तक जम्मू-कश्मीर में मौसम रहेगा शुष्क।
24 और 27-28 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना।
किसानों को सेब, धान कटाई के लिए मौसम अनुकूल।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सितंबर के आखिर में मौसम ज्यादातर सूखा रहने वाला है। हालांकि, 24 सितंबर और फिर 27-28 सितंबर की शाम को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। आइए जानते हैं कि आज 22 सितंबर को मौसम कैसा रहेगा...
मौसम विभाग के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को जम्मू-कश्मीर में मौसम आम तौर पर गर्म और सूखा रहेगा। निचले इलाकों में अधिकतम तापमान 33°C से 34°C के आसपास रहेगा, जबकि घाटी और ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ठंडा रहेगा। आसमान साफ रहेगा और बारिश की संभावना बहुत कम है।
24 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर की शाम कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से कश्मीर और जम्मू संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। यह बारिश थोड़े समय के लिए होगी और बड़े पैमाने पर मौसम खराब होने का अनुमान नहीं है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।
इसके अलावा, सितंबर के बाकी दिनों में मौसम आम तौर पर सूखा रहने की संभावना है। 27-28 सितंबर को भी कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
किसानों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी सलाह जारी की है। विभाग ने मौजूदा मौसम को सेब और धान की कटाई के लिए अनुकूल बताया है। इसके अलावा किसान खेती से जुड़े दूसरे जरूरी काम भी कर सकते हैं।
हालांकि, विभाग ने 27 और 28 सितंबर के आसपास काटी गई फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है, क्योंकि इन तारीखों पर कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।
